Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मालदीव्स और थाईलैंड भी रह गए पीछे! 2025 में भारतीयों ने Google पर सबसे ज्यादा ढूंढी ये धार्मिक जगह

    Updated: Sat, 13 Dec 2025 06:55 PM (IST)

    साल 2025 खत्म होने को है और लोग नए साल का इंतजार कर रहे हैं। गूगल की टॉप सर्च लिस्ट में इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई 10 जगहों का नाम जारी किया गया है ...और पढ़ें

    साल 2025 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढी ये जगहें (Picture Credit- AI Generated)

    साल 2025 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढी ये जगहें (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. गूगल ने जारी की साल 2025 की टॉप सर्च लिस्ट

    2. महाकुंभ मेला दुनियाभर में चर्चा का विषय बना

    3. कश्मीर में हुए पहलगाम हमले से दुनिया का ध्यान आकर्षित

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अब हर कोई नए साल का इंतजार कर रहा है। ये साल कई सारे उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। इस साल कई सारी चीजें चर्चा में रही। खानपान से लेकर डाइट ट्रेंड्स, इस साल तक काफी चीजें चर्चा में रखी। 

    इसी तरह इस साल कुछ जगहें भी काफी ज्यादा चर्चा में रही। इन जगहों में देश-दुनिया की कई जगह शामिल हैं। हाल ही में जारी हुई गूगल की टॉप सर्च लिस्ट में इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई 10 जगहों का नाम जारी किया गया। आइए जानते हैं इस साल किन जगहों को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। 

    महाकुंभ मेला

    हालांकि, यह कोई जगह नहीं है, लेकिन इस साल प्रयागराज में लगा कुंभ मेला दुनियाभर में चर्चा का विषय बना था। हर 12 साल में लगने वाला यह मेला अपना खास धार्मिक महत्व रखता है। इसमें शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और संगम तट पर स्नान कर पुण्य साबित करते हैं। इस साल यह मेला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।

    फिलिपींस

    इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहों में दूसरे नंबर पर फीलिपींस रहा। यह देश इस बार चर्चा में इसलिए रहा, क्योंकि इसी साल अक्टूबर में यहां जोरदार भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई थी, जिसके बाद दुनियाभर में यह चर्चा का विषय बन गया था। 

    खबरें और भी

    जॉर्जिया

    साल 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहों में तीसरे नंबर पर जॉर्जिया का नाम है। यह एक देश है, जो दुनियाभर में अपनी वाइन के लिए जाना जाता है। साथ ही घूमने के इलाज से भी यह देश कई लोगों का पसंदीदा डेस्टिनेशन है। 

    मॉरिशियस

    साल 2025 में चौथे नंबर पर सर्च की गई जगह पर मॉरिशियस का नाम रहा। यह जगह हमेशा से ही लोगों की पसंद रहा है। यहां भी खूबसूरती दुनियाभर से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रही है। यही वजह है कि इस साल भी कई लोगों ने इसे गूगल पर काफी सर्च किया।

    कश्मीर

    भारत का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर भी इस साल लोगों की सर्च लिस्ट का हिस्सा रहा। इस साल सर्च की गई जगहों की टॉप-10 लिस्ट में कश्मीर पांचवें नंबर पर रहा। यूं तो यह जगह हमेशा ही चर्चा में रहती है, लेकिन इस साल यहां हुए पहलगाम हमले की वजह से पूरी दुनिया का ध्यान इसकी तरफ आकर्षित हुआ। 

    फू क्वोक

    फू क्वोक इस साल सर्च की गई जगहों में छठवें नंबर पर रहा। यह वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है, जो वेकेशन के लिए कई लोगों की पहली पसंद रहता है। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है और हर साल भारी संख्या में लोग यहां आते हैं। 

    फुकेट

    इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहों की लिस्ट में फुकेट ने सातवां स्थान हासिल किया। यह थाईलैंड का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अंडमान में मौजूद है। यह जगह अपने साफ पानी, नाइटलाइफ और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। साथ ही यहां स्वादिष्ट थाई स्ट्रीट फूड भी मिलते हैं।

    मालदीव्स

    फिल्मस्टार हो या कोई आम व्यक्ति परफेक्ट वेकेशन के लिए मालदीव्स हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रहा है। यह एक बेहद खूबसूरत आईलैंड है, जो अपने समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई जगहों में मालदीव्स का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में यह जगह आठवें नंबर पर थी।

    सोमनाथ

    टॉप-10 की इस लिस्ट में नौवें नंबर पर गुजरात का सोमनाथ रहा। यह शहर धार्मिक दृष्टि से काफी खास माना जाता है। यहां बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मौजूद है, जिसके दर्शन करने के दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

    पुडुचेरी

    इस साल सर्च की गई जगहों की इस लिस्ट में पुडुचेरी सबसे आखिरी स्थान पर रहा। यह भारत का एक केंद्र-शासित शहर है। यह हर अपनी खूबसूरती, आध्यात्मिक विश्राम स्थलों और खूबसूरत समुद्र तटों का एक अनूठा मिश्रण है, जहां आप परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: डेलुलू से लेकर स्लो लव तक... इस साल 'डेटिंग' की दुनिया में 8 ट्रेंड्स रहे सबसे आगे

    यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: हाई-प्रोटीन से प्लांट-बेस्ड तक, पूरे साल छाई रहीं 5 वेट लॉस डाइट्स