Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sri Lanka Travel Guide: पड़ोसी देश श्रीलंका घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो जाने से पहले नोट कर लें जरूरी बातें

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 06:33 PM (GMT+05:30)

    बात जब घूमने की आती है तो लोगों के मन में सबसे पहले विदेश जाने का ख्याल आता है। हालांकि बाहर जाने का बजट ज्यादा होने की वजह से कई लोग अपने इस सपने को ...और पढ़ें

    श्रीलंका जाते समय रखें इन बातों का ध्यान (Picture Credit- Freepik)
    श्रीलंका जाते समय रखें इन बातों का ध्यान (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे घूमना पसंद नहीं होता है।
    2. बात घूमने की हो, तो सबसे पहले लोगों में मन में विदेश का ही ख्याल आता है।
    3. ऐसे में श्रीलंका का एक बढ़िया डेस्टिनेशन है, कम पैसों में ज्यादा एंजॉय करने का।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घूमने के शौकीन लोग अक्सर देश-विदेश को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं, जो विदेश घूमने का सपना तो रखते हैं, लेकिन बाहर जाने का बजट ज्यादा होने की वजह से अक्सर लोगों का यह सपना अधूरा ही रह जाता है। हालांकि, कुछ डेस्टिनेशन ऐसे भी हैं, जो बजट फ्रेंडली होने की वजह से कई लोगों का पसंदीदा वेकेशन स्पॉट है, लेकिन आज भी कई लोग इन डेस्टिनेशन के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में हम अपने आर्टिकल्स के लिए जरिए आपको ऐसे ही कुछ परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं।

    इस कड़ी में लंकावी, अजरबैजान और उज्बेकिस्तान के बाद आज हम आपको बताएंगे पड़ोसी देश श्रीलंका घूमने के लिए ट्रेवल गाइड के बारे में। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप बेहद कम पैसों में बड़ी आसानी से श्रीलंका को एक्सप्लोर कर सकते हैं, तो आइए शुरू करते हैं श्रीलंका की सैर (Things to do in Sri Lanka)-

    यह भी पढ़ें- 

    इसलिए खास है श्रीलंका

    श्रीलंका को हिंद महासागर के मोती के रूप में भी जाना जाता है। यह देश अपने खूबसूरत नजारों, समृद्ध इतिहास और विविधताओं का खजाना है। ऐसे में रोज की भागदौड़ और भीड़भाड़ से दूर आप यहां सुकून के पल बिता सकते हैं।

    कैसे पहुंचे?

    श्रीलंका पहुंचने के लिए आप दिल्ली से यहां की राजधानी कोलंबो में भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएमबी) तक के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। इसके के लिए राउंड ट्रिप की कीमत प्रति व्यक्ति 20 हजार से शुरू है, जो एयरलाइन्स और सीजन के मुताबिक कम या ज्यादा हो सकती है।

    खबरें और भी

    घूमने का सबसे अच्छा समय

    अगर आप श्रीलंका जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए यहा घूमने का सही समय (best time to visit Sri Lanka) जरूर जान लें। वरना गलत समय यहां जाना आपकी ट्रिप खराब कर सकता है। यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल तक है। इस दौरान मौसम (Sri Lanka Weather) आम तौर पर सूखा और काफी सुहाना होता है।

    ठहरने के विकल्प

    यहां पहुंचकर आप रुकने के लिए आपको कई सारे ऑप्शन्स मिल जाएंगे। श्रीलंका में ठहरने के लिए आप लक्जरी रिसॉर्ट्स से लेकर बुटीक होटल और बजट-अनुकूल गेस्टहाउस तक चुन सकते हैं।

    यहां बोली जाने वाली भाषा

    बात करें यहां की बोली की, तो श्रीलंका की आधिकारिक भाषाएं सिंहली और तमिल हैं। हालांकि, यहां इंग्लिश भी व्यापक रूप से बोली जाती है, खासकर पर्यटन क्षेत्रों और प्रमुख शहरों में, जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए कम्युनिकेट करने में सुविधा हो सके।

    श्रीलंका में घूमने की जगह

    यूं तो यह पूरा देश ही सांस्कृतिक विरासत और खूबसूरत दृश्यों से भरा पड़ा है, लेकिन आप यहां मुख्य रूप से कोलंबो में लोटस टावर, कोलंबो म्यूजियम, प्लेनेटेरियम, माउंट लविनिया बीच, गंगारमाया मंदिर, कोलंबो डच म्यूजियम की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां मौजूद रावण वॉटरफॉल, मिनटेल, एडम चोटी, सिगरिया रॉक किला आदि शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें-  दिल्ली से सिर्फ तीन घंटे दूर है Uzbekistan, कम बजट वालों के लिए है परफेक्ट फॉरेन डेस्टिनेशन