Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Street Food Lovers: स्ट्रीट फूड के शौक़ीन लोगों के लिए, जन्नत से कम नहीं हैं ये भारत के 6 शहर

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Sun, 20 Feb 2022 09:07 AM (GMT+05:30)

    Street Food Lovers यहां के स्ट्रीट-फूड दुनियाभर में मशहूर हैं और हर शहर में आपको कुछ ख़ास खाने को मिल जाएगा। यहां आने वाले हर सैलानी के लिए यह ज़रूरी ...और पढ़ें

    स्ट्रीट फूड के शौक़ीन लोगों के लिए, जन्नत से कम नहीं हैं ये भारत के 6 शहर (Pic Courtesy: Pexels)
    स्ट्रीट फूड के शौक़ीन लोगों के लिए, जन्नत से कम नहीं हैं ये भारत के 6 शहर (Pic Courtesy: Pexels)

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Street Food Lovers: भारत में मौजूद कई संस्कृतियों की वजह से यहां अलग-अलग तरह के व्यंजनों का मज़ा लेने का मौक़ा मिलता है। यहां के स्ट्रीट-फूड दुनियाभर में मशहूर हैं और हर शहर में आपको कुछ ख़ास खाने को मिल जाएगा। यहां आने वाले हर सैलानी के लिए यह ज़रूरी है कि वह शहर को उसके स्ट्रीट-फूड के ज़रिए जाने। सड़क की ज़िंदगी और वहां के खाने से आप शहर के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।

    तो अगर आप भी हैं खाने के शौक़ीन इन 6 शहरों की सैर ज़रूर करें।

    1. लखनऊ

    उत्तर प्रदेश का यह ऐतिहासिक शहर, खाने के शौक़ीन लोगों की लिस्ट में भी मौजूद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपने यहां का स्ट्रीट फूड नहीं खाया तो क्या खाया? यहां आपको लाजवाब टुंडे के कबाब से लेकर कई तरह की बिरयानी और शाकाहारी खाना भी मिल जाएगा।

    2. दिल्ली

    इसमें कोई शक़ नहीं की दिल्ली देश का सबसे चमकदार शहर है और स्ट्रीट फूड यहां कि ख़ासियत है। यहां मिलने वाली चाट आपको काफी पसंद आएगी, साथ ही यहां के मशहूर गोलगप्पे आप कहीं भी खा सकते हैं। इसके अलावा छोले भटूरे, तरह-तरह की बिरयानी आप शहर भर में ट्राई कर सकते हैं। दिल्ली मोमोज़ के लिए भी जाना जाता है।

    3. कोलकाता

    आप इस शहर को स्ट्रीट फूड का राजा कह सकते हैं। यहां हर किसी की पसंद का खाना मौजूद होता है। चाइना टाउन के बाओ से लेकर सड़क पर मिलने वाले सस्ते बंगाली खाने तक और काठी रोल्स, आपको यह सभी चीज़ें ट्राई करनी चाहिए। साथ ही पुचका और यहां मिलने वाली मिठाइयों का मज़ा भी लें।

    खबरें और भी

    4. अमृतसर

    पवित्र स्वर्ण मंदिर का घर, अमृतसर अद्भुत अजूबों से भरा एक सक्रिय शहर है, जिसमें से एक स्ट्रीट फूड भी है। यहां का मशहूर अमृतसरी कुलचा आपको ज़रूर खाना चाहिए, और इसके साथ लस्सा का एक बड़ा भी पिएं। अगर आप यहां सर्दियों में जाते हैं, तो मक्के की रोटी और सरसों का साग भी खाएं। अगर नॉन-वेज के शौक़ीन हैं, तो बटर चिकन, चिकन तिक्का जैसी चीज़ें भी ट्राई कर सकते हैं।

    5. मुंबई

    यह शहर अपने ग्लैमर के लिए भले ही जाना जाता हो, लेकिन यह एक ऐसी जगह भी है, जहां आपको एक से एक स्ट्रीट फूड्स भी मिल जाएंगे। आप बिना वडापाव खाए इस शहर से जा नहीं सकते, क्योंकि यह आपको शहर के हर कोने में मिल जाएगा। इसके अलावा आप मिस्सल पाव, बॉम्बे सैंडविच और पारसी खाना भी ट्राई कर सकते हैं।

    6. मदुरै

    इस शहर को तमिलनाडु की आत्मा कहा जाता है और यक़ीनन मदुरै एक बेहतरीन जगह है। मदुरै की सड़कें कमाल की हैं, आपको यहां कई तरह के खाने मिल जाएंगे। कई तरह के डोसा से लेकर इडली और नॉन-वेज खाने तक, तमिलनाडु के यह शहर खाने के शौक़ीन लोगों के लिए बेस्ट है।