Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adventure Lovers के ल‍िए ही परफेक्‍ट हैं ये 5 स‍िटीज, कमजोर दिल वाले न करें ट्रैवल

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 02:35 PM (IST)

    ट्रैवल करने से मानस‍िक सुकून म‍िलता है। ये बात तो हर कोई जानता है लेक‍िन दुन‍िया में कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां जाकर आप स्‍ट्रेस और तनाव (Stressful Citie ...और पढ़ें

    ये हैं दुन‍िया की सबसे स्‍ट्रेसफुल स‍िटीज। (Image Credit- Freepik)
    ये हैं दुन‍िया की सबसे स्‍ट्रेसफुल स‍िटीज। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. दुन‍िया में ऐसी कई जगहें हैं जहां कमजोर दिल वालों को नहीं जाना चाह‍िए।
    2. अंटार्कट‍िका की यात्रा करना आपके ल‍िए आसान नहीं है।
    3. बोलीवियाे का ‘डेथ रोड’ काफी चुनौती से भरा होता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। तन और मन को खुश करने के ल‍िए ट्रैवल करना सबसे अच्‍छा माना जाता है। ट्रैवलिंग करने से या बाहर घूमने से हर क‍िसी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उनमें कॉन्फिडेंट आता है। नई संस्‍कृत‍ियों काे जानने का मौका मि‍लता है। कुल म‍िलाकर ट्रैवलिंग करने से सेहत पर पॉज‍िट‍िव इंपैक्‍ट देखने को म‍िलता है लेक‍िन क्‍या आप जानते हैं क‍ि कभी-कभार यात्रा करने से आप स्‍ट्रेस्ड हो सकते हैं?

    दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जो अपने वातावरण, स्थितियों या विशेषताओं के कारण लोगों में तनाव या चिंता पैदा कर सकती हैं। यहां जाने के लिए आपको खुद को मेंटली तैयार करने की जरूरत होती है। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें Stressful Cities के नाम से जाना जाता है। आइए उन जगहों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    माउंट एवरेस्ट बेस कैंप, नेपाल

    माउंट एवरेस्ट का नाम सुनते ही रोमांच और एडवेंचर का ख्‍याल सबसे पहले आता है। हालांक‍ि ये जगह केवल एडवेंचर के ल‍िए ही फेमस नहीं है। यहां आकर आप स्‍ट्रेस में आ सकते हैं। ऊंचाई, ऑक्सीजन की कमी और मौसम में पर‍िवर्तन, इस जगह को चुनौतीपूर्ण बना देती है।

    मुंबई

    दुनियाभर के स्ट्रेसफुल शहरों में मुंबई का नाम भी शाम‍िल है। यहां भीड़भाड़ और प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण लोग कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।

    डेथ रोड, बोलीविया

    बोलीविया के ‘डेथ रोड’ को दुनिया का सबसे खतरनाक सड़क माना जाता है। यहां संकरे रास्ते, गहरी खाइयां और तेज हवाएं आपको हर पल सतर्क रहने पर मजबूर कर देती हैं। ज‍िन्‍हें एडवेंचर का शौक है उनके ल‍िए ये जगह अट्रैक्‍ट‍िव हो सकती है लेक‍िन कमजोर दिल वालों को यहां न जाने की सलाह दी जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इन 5 देशों में कई महीनों तक नहीं होती रात, आप भी यहां कर सकते हैं ‘Midnight Sun’ देखने का एहसास

    काबुल

    दुनिया के सबसे स्ट्रेसफुल स‍िटीज में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल का नाम भी शामिल है। यहां के लोगों को अपने दैनिक जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे लोगों में स्ट्रेस बढ़ा है। वहीं यहां जाने वाले यात्र‍ियों को भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

    अंटार्कटिका

    अंटार्कटिका पृथ्‍वी की सबसे ठंडी जगहों में से एक है। यहां छह महीने सूरज नहीं उगता है। यहां के बर्फीले रेगिस्तान मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौती से भरे हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Kerala में घूमने के ल‍िए हैं एक से एक शानदार डेस्‍ट‍िनेशंस, नए साल पर जरूर प्‍लान करें ट्र‍िप