विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाय के बागान, उफनते झरने और वादियां… नवंबर की ट्रिप में मुन्नार की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:02 AM (IST)

नवंबर में मुन्नार घूमना एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है, जहां मानसून के बाद मौसम सुहाना और प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है।

मुन्नार की खूबसूरत वादियों का करें दीदार (Picture Courtesy: Freepik)

मुन्नार की खूबसूरत वादियों का करें दीदार (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण भारत के सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट्स में मुन्नार का नाम सबसे पहले आता है। केरल में स्थित मुन्नार अपने हरे-भरे चाय के बागानों, धुंध से ढकी पहाड़ियों और सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। अगर आप नवंबर में मुन्नार घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट समय हो सकता है। 

मानसून के बाद यहां का मौसम काफी सुहाना हो जाता है और न ज्यादा ठंड होती है और न गर्मी। पहाड़ियां हरी-भरी नजर आती हैं और झरने भी काफी खूबसूरत लगते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे जगहों के बारे में जो आपकी मुन्नार की यात्रा को शानदार बना देंगे। 

चाय के बागान और टाटा टी म्यूजियम

मुन्नार की पहचान उसके दूर-दूर तक फैले चाय के बागान हैं। मुन्नार की घुमावदार सड़कों से गुजरते हुए आप चाय की पत्तियों की महक को हवा में महसूस कर सकते हैं। यहां टाटा टी म्यूजियम जाकर आप चाय बनाने की पूरी प्रक्रिया, उसके इतिहास और प्रोसेसिंग को काफी करीब से देख और समझ सकते हैं। यहां आपको फ्रेश चाय का स्वाद लेने का भी एक्सपीरिएंस मिल सकता है। 

अट्टुकड़ वॉटरफॉल 

ऊंची पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच से गुजरता अट्टुकड़ झरना देखने में काफी खूबसूरत लगता है। मानसून के बाद झरने का पानी उफान पर होता है। ट्रेकिंग और प्रकृति की खूबसूरती के बीच समय बिताने के लिए ये जगह काफी शानदार है। 

मट्टुपेट्टी बांध और झील 

मुन्नार शहर से लगभग 13 किमी की दूरी पर स्थित मुट्टुपेट्टी बांध एक मशहूर पिकनिक स्पॉट है। यहां की शांत झील में आप स्पीड बोटिंग या पैडल बोटिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही, झील के किनारे फैले टी गार्डन का नजारा इसे और भी खूबसूरत बना देता है। 

एरावीकुलम नेशनल पार्क 

अगर आपको वन्यजीवों को देखने और एडवेंचर का शौक है, तो एरावीकुलम नेशनल पार्क आपके लिए परफेक्ट है। यहां आप पश्चिमी घाट के जंगली बकरे नीलगिरी तहर को देख सकते हैं, जो लुप्त होने की कगार पर हैं। साथ ही, दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी अनामुडी भी इसी नेशनल पार्क में है। नवंबर के महीने में यहां ट्रेकिंग का अपना ही मजा है। 

इको प्वॉइंट

मट्टुपेट्टी डैम से कुछ ही दूरी पर इको प्वॉइंट है, जहां से जोर से बोलने पर आवाज गूंजती हुई सुनाई देती है। जब आप पहाड़ियों की ओर जोर से चिल्लाते हैं, तो आपकी आवाज वापस गूंजकर सुनाई देती है। खूबसूरत झील और चारों तरफ घने पेड़ों से घिरा ये पॉइंट घूमने की बेहतरीन जगह है।