Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tourist Places Near Delhi: फेस्टिव सीजन में घूमने के लिए दिल्ली के आसपास ये हैं खूबसूरत हिल स्टेशन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 03:04 PM (GMT+05:30)

    Tourist Places Near Delhi देश की राजधानी दिल्ली से नाहन की दूरी तकरीबन 300 किलोमीटर है। शिवालिक पर्वत श्रृंखला से घिरा नाहन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के ...और पढ़ें

    Tourist Places Near Delhi: फेस्टिव सीजन में घूमने के लिए दिल्ली के आसपास ये हैं खूबसूरत हिल स्टेशन
    Tourist Places Near Delhi: फेस्टिव सीजन में घूमने के लिए दिल्ली के आसपास ये हैं खूबसूरत हिल स्टेशन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tourist Places Near Delhi: त्योहारों का सीजन चल रहा है। पितृ पक्ष के पश्चात शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी। यह हर वर्ष हिंदी महीने के अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है। इसके अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। वहीं, कार्तिक महीने में दिवाली, छठपूजा समेत कई अन्य त्योहार मनाए जाते हैं। इसके लिए लोग पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। अगर आप भी फेस्टिव सीजन में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास इन खूबसूरत हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    भीमताल

    समुद्रतल से 4500 फ़ीट की उंचाई पर स्थित भीमताल बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शहर नैनीताल से बेहद नजदीक है। इस हिल स्टेशन की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है। महाभारत काल के महान योद्धा भीम के नाम पर शहर का नाम भीमताल रखा गया है। यह सिटी खूबसूरत झील के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आप भीमेश्वर महादेव मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।

    कांगड़ा

    कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में स्थित एक खूबसूरत शहर है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 2,350 फुट है। यह शहर धौलाधार पर्वत पर बसा है। कांगड़ा में मां ब्रजेश्वरी देवी का शक्तिपीठ मंदिर है। धार्मिक मान्यता है कि मंदिर का निर्माण महाभारत काल में पांडवों ने कराया था। मध्यकालीन भारत में कई बार मंदिर को लूटा गया और नष्ट किया गया। सन 1920 में मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया। आप नवरात्रि में मां के दर्शन और आशीर्वाद हेतु ब्रजेश्वरी देवी मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा, महाराणा प्रताप सागर झील, मसरूर मंदिर, करेरी झील, चिन्मय तपोवन आदि जगहों पर जा सकते हैं।

    नाहन

    देश की राजधानी दिल्ली से नाहन की दूरी तकरीबन 300 किलोमीटर है। शिवालिक पर्वत श्रृंखला से घिरा नाहन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसकी स्थापना राजा करण प्रकाश ने 1621 में की थी। इस शहर का नाम संत के नाम पर रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित नाहन में घूमने के लिए रेणुका झील, जैतक जिला, त्रिलोकीनाथ गुफा मंदिर, जम्मू शिखर आदि प्रमुख हैं।

    खबरें और भी