Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honeymoon Destinations: नवंबर महीने में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए ये हैं रोमांटिक डेस्टिनेशन

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 05:06 PM (IST)

    Honeymoon Destinations केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस प्रदेश में एक नहीं बल्कि कई प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इनमें एक प्रमुख ...और पढ़ें

    Honeymoon Destinations: नवंबर महीने में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए ये हैं रोमांटिक डेस्टिनेशन
    Honeymoon Destinations: नवंबर महीने में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए ये हैं रोमांटिक डेस्टिनेशन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Honeymoon Destinations:  नवंबर का महीना वेडिंग के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में न ज्यादा ठंड रहती है और न ही गर्मी रहती है। इसके लिए कपल्स नवंबर के महीने में शादी करना पसंद करते हैं। इस महीने में तुलसी विवाह के दिन से सभी शुभ काम का श्री गणेश होता है। इसी दिन से विवाह कार्यक्रम का भी आगाज होता है। इसके लिए नवंबर का महीना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, हनीमून के लिए भी नवंबर का परफेक्ट होता है। कपल्स हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए नवंबर के महीने का चयन करते हैं। अगर आप भी नवंबर महीने में हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, दक्षिण भारत की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

    हंपी

    अगर आप हिस्ट्री लवर हैं, तो अपना हनीमून हंपी में मनाएं। इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि विजयनगर की राजधानी हंपी थी। 14वीं शताब्दी में विजयनगर सबसे बड़ा राज्य था। आप अपने पार्टनर के साथ हंपी जा सकते हैं। यह शहर कर्नाटक के उत्तर में स्थित है और तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा हुआ है।

    कूर्ग

    कूर्ग की गिनती दक्षिण भारत की खूबसूरत शहरों में की जाती है। इसे कॉफी का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कूर्ग घूमने आते हैं। इसके अलावा, कूर्ग रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। आप अपने पार्टनर के लिए हनीमून मनाने कूर्ग जरूर जाएं।

    मुन्नार

    केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस प्रदेश में एक नहीं, बल्कि कई प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इनमें एक प्रमुख डेस्टिनेशन मुन्नार है। इसके लिए बड़ी संख्या में सैलानी केरल घूमने आते हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 16 सौ मीटर है। मुन्नार हिल स्टेशन पर चाय की खेती की जाती है। आप अपने पार्टनर के साथ हिल और टी गार्डन में परफेक्ट फोटोशूट करा सकते हैं।

    खबरें और भी