Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon Wedding Destinations: मानसून वेडिंग के लिए बेस्ट हैं भारत के ये शहर

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 10:57 AM (IST)

    Monsoon Wedding Destinations मानसून में ज्यादातर जगहों का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। जिस दौरान घूमने-फिरने का अलग ही मजा होता है लेकिन ये जगहें घूमने ...और पढ़ें

    Monsoon Wedding Destinations: मानसून वेडिंग के लिए बेस्ट जगहें
    Monsoon Wedding Destinations: मानसून वेडिंग के लिए बेस्ट जगहें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Wedding Destinations: शादी एक ऐसा जश्न जिसे इंडिया में तो बहुत धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। हर एक फंक्शन की अलग तैयारियां की जाती है। हल्दी, मेहंदी, रिसेप्शन के लिए लोग महंगे रिजॉर्ट और होटल्स की बुकिंग करवाते हैं और आजकल को डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड भी कॉफी पॉपुलर हो रहा है, तो अगर आप भी मानसून में डेस्टिनेशन वेेडिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती मानसून के दौरान अपने चमर पर होती है, तो आप यहां वेडिंग प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर आकर न सिर्फ आप बल्कि गेस्ट भी भरपूर एन्जॉय करेंगे। 

    कोवलम

    केरल की बेहद खूबसूरत जगह, जो है मानसून वेडिंग के लिए एकदम बेस्ट। कोवलम में कई ऐसे रिसॉर्ट और होटल हैं, जो आपके शादी के जश्न को बना देंगे यादगार। आप हाउसबोट में शादी के फंक्शन प्लान कर सकते हैं, जो बहुत ही यूनिक एक्सपीरियंस होगा। 

    उदयपुर

    वेडिंग को रॉयल टच देना चाहते हैं, तो उदयपुर का प्लान कर सकते हैं। झीलों का शहर उदयपुर बॉलीवुड सेलेब्स का तो फेवरेट डेस्टिनेशन है। यहां आकर आपकी शादी के फंक्शन में चार चांद लग जाएंगे।

    गोवा

    गोवा फन, पार्टी के साथ ही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे पॉपुलर जगह है। तो आप यहां भी अपनी वेडिंग सेरेमनी का प्लान कर सकते हैं। गोवा में बीच साइड वेडिंग बहुत फेमस है। गोवा की नाइटलाइफ़ आपकी शादी के जश्न को बना देगी एकदम शानदार।

    लोनावला

    लोनावला मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है, लेकिन आप यहां घूमने-फिरने के अलावा वेडिंग प्लान भी कर सकते हैं। मानसून के दिनों में लोनावला की खूबसूरती देखने लायक रहती है। बड़ी संख्या में पर्यटक लोनावला घूमने आते हैं। मानसून वेडिंग के लिए लोनावला परफेक्ट डेस्टिनेशन है। वैसे यहां खंडाला भी काफी अच्छी जगह है। 

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी