यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jungle Safari: दिल्ली के आसपास जंगल सफारी के लिए परफेक्ट हैं ये नेशनल पार्क, एक बार जाएं जरूर
Jungle Safari सिंह का दीदार करने के लिए आप इटावा लायन सफारी की सैर कर सकते हैं। दिल्ली से इटावा की दूरी 314 किलोमीटर है। आप सड़क रेल और वाय मार्ग के जर ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Jungle Safari: विंटर सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में लोग घूमने के लिए अपनी पसंद के अनुसार डेस्टिनेशन का चयन करते हैं। कई लोग स्नो फॉल का आनंद उठाने के लिए हिल स्टेशन पर जाते हैं, तो कई लोग वेकेशन एन्जॉय करने बीचेस पर जाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग वन्यजीवों का दीदार करने के लिए जंगल सफारी पर जाते हैं। इसी मद्देनजर सरकार की तरफ से सभी वन्यजीव अभ्यारणों को खोल दिया गया है। अगर आप भी आने वाले दिनों में जंगल सफारी पर जाना चाहते हैं, तो दिल्ली के आसपास इन नेशनल पार्क की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
पीलीभीत टाइगर रिजर्व
अगर आप जंगल सफारी पर टाइगर का दीदार करना चाहते हैं, तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सैर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में यह टाइगर रिजर्व स्थित है। विंटर सीजन में पीलीभीत टाइगर रिजर्व खुलने का समय सुबह में 6 बजे से 10 बजे तक है। वहीं, दोपहर में 2 बजकर 30 मिनट से सूर्यास्त तक है। आप टिकट बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकते हैं। पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में आप बंगाल टाइगर, लोमड़ी, मगरमछ, घड़ियाल, हिरण, रीछ आदि वन्यजीवों का दीदार कर सकते हैं। जंगल सफारी के दौरान यात्रा को यादगार बनाने के लिए अपने साथ कैमरा जरूर कैरी करें।
इटावा लायन सफारी
सिंह का दीदार करने के लिए आप इटावा लायन सफारी की सैर कर सकते हैं। दिल्ली से इटावा की दूरी 314 किलोमीटर है। आप सड़क, रेल और वाय मार्ग के जरिए इटावा पहुंच सकते हैं। इटावा से निकटतम विमानतल कानपूर है। इटावा लायन सफारी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां 4डी थियेटर भी है। जहाँ आप नजदीक से वन्यजीवों का दीदार कर सकते हैं। इस सेंचुरी में आप सिंह, हिरण, सफारी, भालू और तेंदुआ प्रमुख वन्यजीवों समेत अन्य जीवों को देख सकते हैं।
पन्ना टाइगर रिजर्व
यह बाघ अभ्यारण मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित है। इस अभ्यारण का निर्माण साल 1981 में किया गया था। साल 1994 में सरकार ने पन्ना को टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया। दिल्ली से पन्ना की दूरी 700 किलोमीटर है। आप वायु मार्ग के जरिए कम समय में पन्ना पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, वीकेंड ट्रिप के लिए ट्रेन से भी पन्ना पहुँच सकते हैं। यह बाघ अभ्यारण 542 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इस अभ्यारण के समीप केन नदी है। पन्ना टाइगर रिजर्व में आप सिंह, हिरण, भालू गिद्ध, हंस, चीतल, चिंकारा, नीलगाय अदि वन्य जीवों का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा, कई अन्य उद्यान हैं।