Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कम बजट में घूमने के लिए कोलकाता के आसपास ये जगहें हैं परफेक्ट

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Fri, 19 Mar 2021 06:21 PM (IST)

    प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए सोनाझुरी सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन है। यहां आप खुद को प्रकृति के करीब पा सकते हैं। सोनाझुरी को शांतिनिकेतन का ...और पढ़ें

    कोलकाता के नजदीक जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान जरूर जाएं।
    कोलकाता के नजदीक जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान जरूर जाएं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोलकाता अपनी प्राकृतिक और ऐतिहासिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आजादी पूर्व कोलकाता की गिनती दुनिया की बड़े शहरों में की जाती थी। हालांकि, राजधानी स्थांतरण के बाद कोलकाता की प्रसिद्धि में कमी आई है। इसके बावजूद आज भी बड़ी संख्या में पर्यटक कोलकाता घूमने आते हैं। अगर आप भी कोलकाता घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो कम बजट में कोलकाता के आसपास इन जगहों पर जरूर जाएं-

    जलदापाड़ा

    अगर आप जंगल सफारी के शौकीन हैं तो कोलकाता के नजदीक जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान जरूर जाएं। यह उद्यान अलीपुरद्वार में स्थित है और टोरसा नदी के किनारे बसा हुआ है। आप अपने परिवार के साथ जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं। यहां आपको भारतीय भारतीय गैंडा देखने को मिल सकता है। ऐसा माना जाता है कि देश में सबसे अधिक गैंडा पश्चिम बंगाल राज्य में है।

    सोनाझुरी

    प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए सोनाझुरी सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन है। यहां आप खुद को प्रकृति के करीब पा सकते हैं। सोनाझुरी को शांतिनिकेतन का द्वार भी कहा जाता है। यहां आप दिल्ली हाट की तरह सोनाझुरी हॉट में खरीदारी भी कर सकते हैं, जो सोनाझुरी फॉरेस्ट के नाम से मशहूर है। दो दशक से यहां हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगर आप भीड़भाड़ और भागदौड़ भरी जिंदगी से आराम पाना चाहते हैं, तो शांतिनिकेतन जरूर जाएं और कीमती वक्त जरूर बताएं। सोनपुरी को ग्रामीण बंगाल की संस्कृति की परिचायक भी बताया जाता है। इस वन में सोनाझुरी पेड़ होने के कारण ही जगह को सोनाझुरी कहा जाता है।

    लाचुंग

    अगर आप ग्लास स्काईवॉक और केबल कार राइड का मजा लेना चाहते हैं, तो आप कोलकाता के समीप लाचुंग जा सकते हैं। यह स्थान सिक्किम की राजधानी गंगटोक से बहुत नजदीक है और शहर लाचुंग नदियों के संगम पर स्थित है।  इसके चलते जगह को लाचुंग कहा जाता है। स्थानीय भाषाओं में इसका शाब्दिक अर्थ छोटी सी घाटी होता है। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक लाचुंग आकर प्रकृति का दीदार करते हैं। यहां आपको सेब और आडू के बगीचे देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप जलप्रपात का भी आनंद उठा सकते हैं।

    खबरें और भी

    शंकरपुर

    शंकरपुर पश्चिम बंगाल में कई समुद्र तट है। इनमें एक शंकरपुर बीच है, जो दीघा शहर में स्थित है। इस बीच पर वाकिंग करना बेहद ही बेहद खूबसूरत पल होता है। काफी संख्या में पर्यटक शंकरपुर बीच आते हैं। इसके लिए जब कभी कोलकाता जाएं, तो दीघा जरूर जाएं।