Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्कूबा डाइविंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं भारत की ये जगहें, एक बार जाएं जरूर

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jun 2022 01:00 PM (IST)

    अंडमान निकोबार द्वीप खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए अंडमान निकोबार जाते हैं। अंडमान में घूमने के लिए कई ...और पढ़ें

    स्कूबा डाइविंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं भारत की ये जगहें, एक बार जाएं जरूर
    स्कूबा डाइविंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं भारत की ये जगहें, एक बार जाएं जरूर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल भारत में भी स्कूबा डाइविंग ट्रेंडिंग में है। इसके लिए पर्यटक भारत के सभी हिस्सों में जाते हैं। खासकर, कोरोना महामारी के दौर में स्कूबा डाइविंग को बढ़ावा मिला है। अगर आप भी स्कूबा डाइविंग का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो अब आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है। आप देश में ही स्कूबा डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप एडवेंचर ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो स्कूबा डाइविंग पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कहां आप स्कूबा डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं-

    अंडमान निकोबार

    अंडमान निकोबार द्वीप खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए अंडमान निकोबार जाते हैं। अंडमान में घूमने के लिए कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इनमें सबसे खास सेलुलर जेल है। आजादी पूर्व क्रांतिकारियों को सेलुलर जेल में रखा जाता था। इसे कालापानी की सजा कहा जाता था। अंडमान निकोबार में राधानगर बीच, नील द्वीप समेत कई बीच हैं। इन बीचों पर आप स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं।

    नेत्रानी द्वीप

    अगर आप दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं और दक्षिण भारत में स्कूबा डाइविंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो नेत्रानी द्वीप पर जाएं। कर्नाटक से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुरुदेश्वर में है। स्कूबा डाइविंग के लिए नेत्रानी द्वीप परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप यहां पर बोटिंग, सर्फिंग, फिशिंग आदि चीजों का भी आनंद उठा सकते हैं।

    रामचंडी द्वीप

    अगर आप कोलकाता के आसपास स्कूबा डाइविंग करना चाहते हैं, तो रामचंडी द्वीप पर जाएं। ओडिशा के पूरी से 25 किलोमीटर और कोणार्क मंदिर से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर रामचंडी द्वीप है। इतिहास के पन्नों को पलटने पर पता चलता है कि साल 2012 में रामचंडी द्वीप पर सर्फिंग की शुरुआत हुई। इसके बाद से हर साल सर्फिंग फेस्टिवल मनाया जाता है। आप रामचंडी द्वीप पर स्कूबा डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं।

    खबरें और भी