Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाइटलाइफ कल्चर के लिए ही मशहूर नहीं है गोवा, मिस न करें यहां घूमना

    By Pratima JaiswalEdited By:
    Updated: Sun, 25 Mar 2018 06:00 AM (IST)

    यह गोवा का एक खास अट्रैक्शन है, जो भगवान महावीर सेंचुरी के अंदर स्थित है. भारत के पश्चिमी घाट इलाके में मौजूद ढेरों जलप्रपात में दूधसागर सबसे मशहूर है ...और पढ़ें

    नाइटलाइफ कल्चर के लिए ही मशहूर नहीं है गोवा, मिस न करें यहां घूमना
    नाइटलाइफ कल्चर के लिए ही मशहूर नहीं है गोवा, मिस न करें यहां घूमना

    अगर कोई आपसे सवाल करे कि आपको गोवा क्यों पसंद है? तो इसका जवाब आप क्या देंगे? गोवा को पसंद करने की सभी की अपनी-अपनी वजह है कोई गोवा यहां की नाइटलाइफ के लिए जाना चाहता है, तो किसी को बीच पर मस्ती करना खूब पसंद है. आमतौर पर लोग गोवा को नाइटलाइफ और बीच के लिए ही जानते हैं. जबकि गोवा कई और चीजों के लिए मशहूर है. आइए, जानते हैं गोवा की खास बातों के बारे में.

     

    म्हादेय वाइल्डलाइफ सेंचुरी 

    गोवा के पूर्वी हिस्से में स्थित यह सेंचुरी करीब 208 स्क्वेयर किलोमीटर के इलाके में फैली है. इस जगह को बर्ड वॉचर्स के लिए जन्नत के तौर पर भी जाना जाता है. यहां चिड़ियों की 255 प्रजातियां और तितलियों की 257 प्रजातियां पाई जाती हैं. अगर आप नेचर लवर है, तो आप यहां जरूर जा सकते हैं. 

    सलीम अली बर्ड सेंचुरी 

    मंदोवी नदी के आसपास 440 एकड़ में फैली यह बर्ड सेंचुरी में चिड़ियों की ढेरों प्रजातियां देखने को मिलती हैं. बुलबुल, किंगफिशर, स्वान, वुडपेकर और हॉर्नबिल जैसे कई पक्षियों की ढेरों वैरायटी यहां देखने को मिलती है. 

    कोटिगाओ वाइल्डलाइफ सेंचुरी

    पणजी से 60 किलोमीटर दूर स्थित यह सेंचुरी गोवा की दूसरी सबसे बड़ी वाइल्डलाइफ सेंचुरी है, जो अपने घने जंगलों के लिए जानी जाती है और जंगल पसंद करने वालों की पसंदीदा जगह है. जानवरों की बात करें, तो यहां भालू, बंदर और हिरण के अलावा कुछ बड़े जानवरों को भी देखा जा सकता है. 

    दूधसागर फॉल्स 

    यह गोवा का एक खास अट्रैक्शन है, जो भगवान महावीर सेंचुरी के अंदर स्थित है. भारत के पश्चिमी घाट इलाके में मौजूद ढेरों जलप्रपात में दूधसागर सबसे मशहूर है. साथ ही जॉग फॉल्स के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है.

    खबरें और भी

    कैसे पहुंचे 

    डाबोलिम हवाई अड्डा राज्य की राजधानी पणजी से 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह अच्छी तरह से चेन्नई, मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, कोचीन और बेंगलुरू से दैनिक उड़ानों से जुड़ा हुआ है.

    ट्रेन से 

    गोवा के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन मडगांव और वास्को है, जो अच्छी तरह से देश भर से ट्रेन से जुड़े हुए हैं.

    करमाली और थिवम कोंकण रेलवे के स्टेशन है, करमाली पणजी में जाने के लिए स्टेशन है और थिवम मापुसा या कलांगुटे जाने के लिए स्टेशन है. भारत के सभी प्रमुख शहरों से गोवा के लिए सीधी ट्रेनें हैं.

    सड़क मार्ग से

    गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग NH4A, NH17 और NH17A के माध्यम से भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है, राजमार्ग सड़के उत्कृष्ट हालत में हैं और काफी अच्छी गति पर वाहन चलाने लायक है.