Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में इन 5 मंद‍िरों में खास होती है नवरात्र पूजा, एक बार जरूर करें दर्शन; पूरी होगी हर कामना

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 02:53 PM (IST)

    भारत में चैत्र नवरात्र सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि शक्ति की उपासना का महोत्सव भी है। भारत में कुछ ऐसे मंद‍िर भी हैं जहां नवरात्र पर खास झलक देखने को म‍िल ...और पढ़ें

    भारत में इन मंद‍िरों में नवरात्र की खास पूजा होती है।
    भारत में इन मंद‍िरों में नवरात्र की खास पूजा होती है।

    HighLights

    1. 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो रही है।
    2. भारत में मां दुर्गा के कुछ खास मंद‍िर ह‍ैं।
    3. इन मंद‍िरों में नवरात्र की खास पूजा होती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। चैत्र नवरात्र का पर्व मां दुर्गा के 9 रूपों की कृपा प्राप्त करने के लिए अधिक शुभ माना गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू होंगे और अगले महीने यानी क‍ि 6 अप्रैल को उसका समापन होगा। नवरात्र बेहद खास माना जाता है। हर जगह अलग-अलग तरीकाें से नवरात्र‍ का सेल‍िब्रेशन होता है। भारत में ऐसे कई मंद‍िर हैं (Temples for Navratri Puja in India) जहां इस पर्व को बेहद भव्‍य तरीके से मनाया जाता है।

    नवरात्र में डांड‍िया, गरबा, भव्‍य पंडाल सजाए जाते हैं। इससे इसकी रौनक और भी कई गुना बढ़ जाती है। हालांक‍ि भारत में ऐसी कई जगहें और मंद‍िर हैं जो नवरात्र की पूजा के ल‍िए मशहूर हैं। यहां नवरात्र का रंग सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। अगर आप भी इस बार नवरात्र को खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो हम आपको उन मंद‍िरों (Indian Temples chaitra Navratri celebrations) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इसका भव्‍य आयोजन होता है। आप यहां जाने की प्‍लान‍िंग कर सकते हैं।

    कालीघाट मंदिर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

    कोलकाता में दुर्गा पूजा भव्‍य तरीके से होती है। इस दौरान यहां का नजारा एकदम अलग होता है। पूरे शहर में इस दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। इस खूबसूरत राज्य में हर जगह मां दुर्गा के पंडाल लगते हैं। औरतें इस दिन विशेष रूप से तैयार होती हैं। यहां नवरात्र पर सिंदूर की होली खेली जाती है। यहां स्‍थ‍ित कालीघाट मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। चैत्र नवरात्र के दौरान यहां विशेष हवन, आरती और भंडारे का आयोजन होता है। आपको एक बार जरूर नवरात्र पर यहां आना चाह‍िए।

    वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीर

    वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। वैसे तो सालों साल यहां भक्‍तों की भीड़ देखने को म‍िलती है लेक‍िन नवरात्र के द‍िनों में यहां एक अलग ही नजारा देखने को म‍िलता है। भक्त माता के दर्शन के लिए कठिन चढ़ाई करते हैं और "जय माता दी" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। नवरात्र के द‍िनाें में माता के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माता के भक्तों के लिए विशेष भंडारे और जागरण का आयोजन होता है।

    खबरें और भी

    विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेश

    यूपी के मिर्जापुर ज‍िले में स्थित विंध्यवासिनी देवी का मंदिर भी नवरात्र के दौरान एक अलग तरीके से नजर आता है। मान्यता है कि यहां मां विंध्यवासिनी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। चैत्र नवरात्र पर यहां मेला लगता है।

    अंबाजी मंदिर, गुजरात

    गुजरात का अंबाजी मंदिर शक्ति उपासना के ल‍िए बेहतर स्‍थान माना जाता है। यहां चैत्र नवरात्र पर विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है और गरबा भी होता है।

    कामाख्या देवी मंदिर, असम

    असम का कामाख्या देवी मंदिर भी नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं से भरा रहता है। यह मंदिर तांत्रिक सिद्धियों के लिए दुन‍िया भर में फेमस है। नवरात्र के दौरान यहां विशेष पूजा-पाठ और यज्ञ किए जाते हैं। भक्त माता के आशीर्वाद के लिए इस मंदिर की परिक्रमा करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 Bhog: ये हैं भगवान शिव के प्रिय भोग, पूजा थाली में शमिल करने से मिलेंगे सभी सुख

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: इस दिन से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, कैसा है मां दुर्गा के 09 रूपों का स्वरूप?

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र पर करें इन मंत्रों और चालीसा से करें पूजा, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास