यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
माइग्रेटरी बर्ड्स से गुलजार हो जाते हैं North India के ये Destinations, नेचर लवर्स जरूर करें विजिट
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। भारत में घूमने के लिए कई जगहें परफेक्ट मानी जाती हैं। ये मौसम प्रवासी पक्षियों (North India travel tips) के लिए भी जाना ...और पढ़ें

HighLights
- ठंड में प्रवासी पक्षियों का घर है भारत।
- हर साल विभिन्न प्रजाति के पक्षी भारत आते हैं।
- नेचर लवर्स के लिए भारत की ये जगहें खास हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड शुरू होते ही भारत में प्रवासी पक्षियों की तादाद बढ़ने लगती है। पक्षियों को प्राकृतिक दुनिया का दूत भी कहा जाता है। दरअसल भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। भारत साइबेरियाई पक्षियों जैसे साइबेरियन क्रेन, ग्रेटर फ्लेमिंगो और डेमॉस्सेल क्रेन के लिए सर्दियों का घर कहा जाता है। सर्दी के दिनों में भारत जैसे देश में विभिन्न प्रजाति के सुंदर पक्षी देखने को मिलते हैं। ये हर साल भोजन, प्रजनन और घोंसले की तलाश में भारत आते हैं। ये मौसम वाइल्डलाइफ फाेटोग्राफर्स के लिए भी बेहतर रहता है। इस दौरान वे अच्छी-अच्छी फोटोज क्लिक कर पाते हैं।
आज हम आपको नॉर्थ इंडिया (North India travel tips) के कुछ फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको सुंदर प्रवासी पक्षियों (Seasonal Birds Migration Spots In India) को देखने का शानदार मौका मिलेगा। यहां भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ लगती है। आइए उन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं -
सुल्तानपुर नेशनल पार्क, हरियाणा
हरियाणा के सुल्तानपुर गांव में स्थित सुल्तानपुर नेशनल पार्क प्रवासी पक्षियों की पहली पसंद में शामिल है। यहां हर साल सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। ये जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। आपको यहां पर ठंड में शेलड्रेक, क्रेस्टेड बर्बेट, रॉबिन जैसे पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा। यहां पर फैली शांति आपको सुकून का एहसास कराएगी। अगर आप यहां की यात्रा करते हैं तो ये आपकी Memorable Trip बन जाएगी।
यह भी पढ़ें: Cruise का मजा लेने के लिए नहीं है विदेश जाने की जरूरत, भारत में ही करें नीले समुद्र की सैर
राजस्थान का भरतपुर बर्ड सेंचुरी
राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित बर्ड सेंचुरी बेहद खूबसूरत है। इसे केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर रंगबिरंगे पक्षियों का कलरव पर्यटकों को बहुत भाता है। सर्दियां शुरू होते ही यहां पर प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो जाता है। ठंड के दिनों में राजस्थान घूमने का अपनी ही मजा है। यहां हर साल हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं जिसमें ब्लैक क्रेन, पीले बगुला जैसे कई पक्षी शामिल होते हैं। ये बर्ड सेंचुरी राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है। आप यहां नवंबर से लेकर फरवरी तक विभिन्न प्रजाति के पक्षियों काे देख सकते हैं।
खबरें और भी
उत्तर प्रदेश का दुधवा नेशनल पार्क
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है। यहां पर हर साल भारी तादाद में प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है। यहां पर सारस क्रेन, डक जैसी पक्षियों के कई प्रजाति पाए जाते हैं। यहां पक्षियों को देखना आपको एक खास अनुभव कराएगा। ये जगह पक्षियों की चहचहाहट से गूंजती है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।