Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnataka Famous Tourist Places: कर्नाटक में मशहूर हैं ये 5 खूबसूरत जगहें, आपने देखा क्या?

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 04:02 PM (IST)

    Karnataka Famous Tourist Places कर्नाटक अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह राज्य देश के दक्षिण भाग में स्थित है। यह ...और पढ़ें

    Karnataka Famous Tourist Places: कर्नाटक में मशहूर हैं ये खूबसूरत जगहें
    Karnataka Famous Tourist Places: कर्नाटक में मशहूर हैं ये खूबसूरत जगहें

    HighLights

    1. बादामी गुफा मंदिर कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले में स्थित है।
    2. मैसूर अपनी वास्तुकला और पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
    3. अगर आप जंगल सफारी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो काबिनी वन का चयन कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karnataka Famous Tourist Places: कर्नाटक में घूमने के लिहाज से बहुत कुछ है। यहां के पर्यटन स्थल पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। कर्नाटक में कई सारी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

    कर्नाटक में एक से बढ़कर एक जगहें हैं। जो लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं। यहां की संस्कृति से भी जुड़े कई स्थल देखने को मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं कर्नाटक के प्रसिद्ध स्थलों के बारे में...

    मैसूर

    मैसूर अपनी वास्तुकला और पर्यटन स्थल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैसूर पैलेस सैलानियों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। यह महल सूरज की रोशनी में जगमगा उठता है। इसकी छत रंगीन शीशे की बनी है और फर्श पर चमकदार पत्थर के टुकड़े लगे हैं। आप इस महल की सुंदरता को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।दशहरा के अवसर पर इस महल को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है।

    हम्पी

    हम्पी कर्नाटक राज्य का एक छोटा-सा शहर है, जो ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां का विजय विट्ठल मंदिर बहुत ही अनोखे अंदाज में बनाया गया है। इस मंदिर का एक हिस्सा रथ की तरह बनाया गया है, जो आकर्षण का केन्द्र है।

    बादामी

    बादामी का पूरा नाम वातापी है। बादामी गुफा मंदिर कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले में स्थित है। बादामी लाल बलुआ पत्थर की घाटी में स्थित है जो अगस्त्य झील को घेरे हुए है। यह स्थान भी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। यह मंदिर वास्तुकला का शानदार उदाहरण है।

    खबरें और भी

    काबिनी वन

    यह खूबसूरत वन कर्नाटक में स्थित है। बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल काबिनी वन घूमने आते हैं। यह एक वन्यजीव हॉटस्पॉट है। एशियाई हाथी इस पार्क में पाए जाते हैं। काबिनी वन दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जीवित ब्लैक पैंथर 'साया' का भी घर है। अगर आप भी आने वाले दिनों में जंगल सफारी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो काबिनी वन का चयन कर सकते हैं।

    जोग फॉल्स

    जोग फॉल्स, कर्नाटक का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस झरना को गेरोसप्पा फॉल्स या जोगा फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह चार खंडों में विभाजित है: राजा, रोअरर, रॉकेट और रानी। इस झरने की ऊंचाई लगभग 254 मीटर है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो इस जगह का दीदार जरूर करें।

    Pic Credit: Instagram/karnataka__tourism/