यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tourism in India: भारत की विविधता ही है इसकी संपदा, जानें पर्यटन की दृष्टि से क्या हैं यहां के मुख्य आकर्षण
भारत विविधता में एकता का देश है। यह पर्यटन की दृश्टि से भी यह काफी संपन्न है।उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक यहां चारों ओर आपको इसक ...और पढ़ें

HighLights
- भारत के ऐतिहासिक स्थल, यहां के पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हैं।
- काशी, उज्जैन जैसे शहरों से भारत की संस्कृति को समझा जा सकता है।
- राफ्टिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों के लिए भी यह शानदार पर्यटन स्थल है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Tourism in India: भारत एक विशाल देश है। भारत की धरा नैसर्गिक सौंदर्य से आच्छादित है। धरती का स्वर्ग कश्मीर भारत में ही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कामाख्या से कच्छ तक प्रकृति का सौंदर्य मानव मन को मु्ग्ध करता है। वहीं भारत की सांस्कृतिक पहचान को संजोने वाली नगरी की बात करें तो अयोध्या, काशी, गया, उज्जैन, वृंदावन जाकर पर्यटक भारत की प्राचीन संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव करते हैं। वहीं पूर्वोत्तर की प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय समुदायों का रहन-सहन किसी भी जिज्ञासु पर्यटक लिए एक अलग अनुभव हो सकता है।
सांस्कृतिक विविधता
भारत कई धर्मों, भाषाओं और परंपराओं के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है। ये विविधता उन पर्यटकों को आकर्षित करती है जो नई संस्कृति का जानना, समझना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: राजपूत घरानों की कहानी बयां करता आमेर का किला, जहां घूमने के लिए सर्दियां हैं बेस्ट सीजन
ऐतिहासिक स्थल
भारत में कई ऐतिहासिक स्थल जैसे ताज महल, लाल किला, कुतुब मीनार हैं। इनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, जो इनको पर्यटकों के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनाता है।
साहसिक पर्यटन
भारत पर्वतों, समुद्र तट और जंगलों के साथ विविधता से परिपूर्ण देश है। ये भारत को साहसिक पर्यटन के लिए शानदार स्थल बनाता है। पहाड़ों पर ट्रैकिंग,नदियों में राफ्टिंग और बर्फ पर स्कीइंग पर्यटकों के बीच लोकप्रिय गतिविधियां हैं।
चिकित्सा पर्यटन
भारत अपनी उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और सस्ते इलाज के लिए भी विश्व में अपनी खास पहचान रखता है। विकासशील देशों के नागरिक बड़े पैमाने पर यहां इलाज कराने आते हैं।
आतिथि देवो भव: की परंपरा
भारत की परंपरा में अतिथित को भगवान की तरह देखा जाता है। यहां पर्यटकों को मित्रतापूर्ण वातावरण मिलता है, जो उनकी यात्रा को यादगार बनाता है। हालांकि कई चुनौतियां हैं, जिनका समाधान करके ही भारत एक शीर्ष पर्यटन केंद्र बन सकता है। चुनौतियों में ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाना, सुरक्षा चिंताओं को दूर करना और सतत पर्यटन के तौर तरीकों को बढ़ावा देना शामिल है।
आयुर्वेद और स्वास्थ्य पर्यटन
भारत अपने आयुर्वेदिक इलाज और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी वजह से देश में स्वास्थ पर्यटन बढ़ रहा है। विदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक आयुर्वेद और योगा के लाभ का अनुभव लेने के लिए भारत आते हैं।
खबरें और भी
सतत पर्यटन
भारत सतत पर्यटन के तौर तरीकों को बढ़ावा देने की जरूरत है। इससे पर्यावरण और स्थानीय समुदायों पर पड़ने वाले नकरात्मक प्रभाव को न्यूनतम किया जा सकता है।
सुरक्षा चिंताएं
भारत को सुरक्षा चिंताओं का समाधान करने के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आश्वस्त करना होगा कि भारत यात्रा के लिए सुरक्षित है।
ढांचागत सुविधाएं
भारत को एयरपोर्ट, सड़कों और सार्वजनिक परिवहन सहित ढांचागत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे पर्यटकों के लिए देश के अंदर यात्रा करना आसान होगा।
1 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक 2019 में भारत आए थे वर्ल्ड टूरिज्म आर्गनाइजेशन के आकलन के अनुसार, कोविड के बाद ये संख्या बढ़ कर करीब दो करोड़ हो गई है।
बढ़ रहा है घरेलू पर्यटन
भारत में गरीबी कम हो रही है और मध्यम वर्ग बढ़ रहा है। अब लोग देश में ही घमूने फिरने और छुट्टिय बिताने पर ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा अयोध्या, बनारस जैसे प्राचीन धार्मिक शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ढांचागत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जो घरेलू पर्यटकों के साथ विदेशी पर्यटकों की जरूरतों के लिए भी अहम है। इससे आने वाले समय में न सिर्फ घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ये भारत के पर्यटन सेक्टर की वृद्धि में भी अहम योगदान करेगा। सतत पर्यटन के तौर तरीकों को बढ़ावा देकर और ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: आप भी करना चाहते हैं रामलला के दर्शन, तो अयोध्या तक पहुंचने के लिए फॉलो करें ये रूट्स
Picture Courtesy: Freepik