यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tourist Place In India: घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगहें, इस वेकेशन जरूर बनाएं जाने का प्लान
भारत हमेशा से ही अपने पर्यटन के लिए दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां हर साल कई सारे पर्यटक घूमने आते हैं। इस गर्मी अगर आप भी वेकेशन का प्लान ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tourist Place In India: गर्मियों की शुरुआत होते ही कई लोग वेकेशन की प्लानिंग करने लगते हैं। रोज की भागदौड़ और वर्क प्रेशर से दूर ज्यादातर लोग वेकेशन पर किसी ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां न सिर्फ उन्हें शांति मिली, बल्कि वह सुकून के कुछ पल भी बिता सकें। अगर आप भी इस समर सीजन किसी वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप शोर-शराबे से दूर सुकून के साथ अपना वेकेशन एंजॉय कर पाएंगे।
ऊटी
नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित ऊटी एक बेहद सुंदर शहर है। दक्षिण भारत में मौजूद यह शहर देश-दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। यहां हर साल कई सारे पर्यटक घूमने आते हैं। अगर आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो ऊटी घूमना के प्लान बना सकते हैं।
असम
भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित असम यहां का बेहद खूबसूरत ऑफ-बीट डेस्टिनेशन है। यह राज्य अपनी खूबसूरती से हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करता आया है। अगर आप पहाड़ों और समुद्र तट के अलावा किसी अलग जगह अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो असम जा सकते हैं। यहां की सुंदरता और आध्यात्मिक माहौल आपको शांति प्रदान करेगी। साथ ही आप यहां कई वन्यजीव अभ्यारण्यों का भी दीदार कर सकते हैं।
गोआ
अगर आप दोस्तों के साथ कोई ट्रिप प्लान करने का सोच रहे हैं, तो गोआ एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। यह शहर पूरी दुनिया में युवाओं के बीच काफी मशहूर है। गर्मियों में समुद्र बीच पर आप परफेक्ट वेकेशन एंजॉय कर सकते हैं। समुद्रतट के साथ ही आप यहां कॉन्सर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।
खबरें और भी
कश्मीर
धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर हमेशा से ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। गर्मियों में आप यहां परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती से भरी यह जगह आपका दिल जीत लेगी। आप यहां नदियों, सुंदर झरनों, घाटी, हरे भरे जंगल और शिकारा की सवारी का आनंद उठा सकते हैं।
कुर्ग
अगर आप रोज की भागदौड़ और चहल-पहल से दूर अपना वेकेशन एंजॉय करना चाहते हैं, तो कुर्ग एक बढ़िया जगह साबित होगी। कर्नाटक के पहाड़ों के बीच बसा यह शहर अपनी सुंदरता और कॉफी उत्पादन के लिए काफी मशहूर है। आप यहां एबी फॉल्स, बारापोल नदी, ब्रह्मगिरी पीक, इरुप्पु फॉल्स और नागरहोल नेशनल पार्क समेत कई सारी जगहों का दीदार कर सकते हैं।
Picture Courtesy: Freepik