Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Travel Tips: अक्टूबर में दिल्ली के आस-पास घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगह, फटाफट बना लें ट्रिप का प्लान

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 11:33 AM (IST)

    अक्टूबर के महीने में मौसम काफी सुहाना हो जाता है। ये समय घूमने के लिए सबसे बेस्ट होता है। इसलिए आप चाहें तो इस मौसम में कोई छोटी-सी ट्रिप प्लान कर सकत ...और पढ़ें

    अक्टूबर में महीने में इन जगहों पर बनाएं ट्रिप का प्लान (Picture Courtesy: Instagram)
    अक्टूबर में महीने में इन जगहों पर बनाएं ट्रिप का प्लान (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. अक्टूबर का महीने मौसम के लिहाज से बेहद सुहाना हो जाता है।
    2. इस मौसम में दिल्ली के आस-पास की कुछ जगहें घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती हैं।
    3. अक्टूबर में बर्ड सेंचुरी और नेशनल पार्क भी देखने जा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Travel Tips: अक्टूबर के महीने में मौसम काफी सुहावना हो जाता है। मानसून लगभग खत्म हो चुका होता है और सर्दी का मौसम शुरू होने वाला होता है। इसके कारण तापमान न ज्यादा कम होता है और न ज्यादा। इसलिए ट्रैवल करने के लिए अक्टूबर का महीना बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है। इसलिए आज हम आपको दिल्ली के आस-पास की कुछ ऐसी जगहों (Tourist Places Near Delhi) के बारे में बताने वाले हैं, जो अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए बेहद शानदार मानी जाती हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं आपको इन 5 जगहों (Tourist Places in Delhi) पर घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। 

    जयपुर (Jaipur)

    जयपुर, राजस्थान की राजधानी और "पिंक सिटी" के नाम से मशहूर है। अक्टूबर में जयपुर का मौसम बेहद सुहावना होता है। यहां आप हवा महल, आमेर किला, जल महल, और सिटी पैलेस जैसी कई ऐतिहासिक स्थलों का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा, आप लोकल बाजारों में शॉपिंग करने और राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। शॉपिंग के लिए भी जयपुर का मार्केट काफी मशहूर है और यहां के खाने का स्वाद तो देशभर में मशहूर है।

    यह भी पढ़ें: पार्टनर के साथ बजट में बिताना है क्वालिटी टाइम, तो भारत की इन रोमांटिक जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

    आगरा (Agra)

    आगरा, ताजमहल के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। अक्टूबर में आगरा का मौसम भी बहुत अच्छा होता है। यहां आप ताजमहल के अलावा आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, और इतिमद-उद-दौला भी देखने जा सकते हैं। सोशल मीडिया के लिए यहां आप काफी अस्थेटिक फोटोज क्लिक कर सकते हैं। साथ ही, आगरा की लाजवाब डिशेज आपके ट्रिप को बिल्कुल परफेक्ट बना देंगी।

    मनाली (Manali)

    मनाली, हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट है। अक्टूबर में मनाली का मौसम ठंडा, लेकिन सुहावना होता है। यहां आप ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, और रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटीज कर सकते हैं। इसके अलावा, आप हिमाचल प्रदेश के स्थानीय संस्कृति और खानपान का भी अनुभव कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    रणथंभौर (Ranthambore)

    रणथंभौर, राजस्थान का एक मशहूर टाइगर रिजर्व है। रणथंभौर घूमने का सबसे बेस्ट टाइम अक्टूबर से जून का ही होता है। साथ ही, अक्टूबर टाइगर सफारी का सबसे अच्छा समय होता है। यहां आप जंगलों में सफारी कर सकते हैं और बाघों के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों को देख सकते हैं। प्रकृति में समय बिताने और पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए यह एक अनोखा एक्सपीरिएंस हो सकता है।

    भरतपुर (Bharatpur)

    भरतपुर में भारत की सबसे मशहूर बर्ड सेंचुरी, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। यहां अक्टूबर के महीने में घूमना बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। इस समय कई प्रवासी पक्षियां यहां रहने आती हैं, जिनका दीदार आपको एक बार तो जरूर करना चाहिए। इन पक्षियों की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश का ऐसा मंदिर जहां हवा में तैरता है स्तंभ, राज जानने दूर-दूर से आते हैं टूरिस्ट