यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खंडहर होकर भी खूबसूरती की मिसाल हैं ये 5 जगहें, देखेंगे तो आपके लिए भी मुश्किल हो जाएगा नजरे हटाना
दुनिया के कुछ ऐसे ऐतिहासिक खंडहर हैं जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इनकी अनोखी वास्तुकला और नक्काशी इन्हें सबसे अनोखा बनाती हैं। आज हम आपको 5 ऐसे ही ...और पढ़ें

HighLights
- दुनिया में कुछ ऐसे ऐतिहासिक खंडहर हैं, जिनकी खूबसूरती देखते बनती है।
- ये पुरानी सभ्यता का परिचय देते हैं।
- इनकी वास्तुकला और नक्कासी बेहद अनूठी है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में ऐसे कई खंडहर (World's Stunning Ancient Ruins) हैं, जो इतिहास के पन्नों को पलटते हैं। ये खंडहर न सिर्फ प्राचीन सभ्यताओं की कला और वास्तुकला के बारे में बताते हैं, बल्कि उस समय के जीवन और संस्कृति के बारे में भी कई रहस्यमयी बातें सामने लाते हैं। आज हम आपको यहां दुनिया की ऐसी ही 5 आश्चर्यजनक खंडहरों के बारे में बताने वाले हैं, जो भले ही अब खंडहर बन चुके हैं, लेकिन अभी भी इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आइए जानते हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक खंडहरों के बारे में।
माचू पीचू, पेरू

(Picture Courtesy: Instagram)
क्या है खास- पहाड़ों के बीच बसा यह खंडहर इंकान सभ्यता का एक अद्भुत नमूना है। इसकी खास बात इसकी बनावट है, जिसे देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसे किस तरह बनाया गया होगा, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। इसकी रहस्यमयी बनावट और प्राकृतिक सौंदर्य इसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाता है। माचू पीचू के चारों तरफ ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक हवाई अड्डे, जाने से पहले पायलट की भी थम जाती हैं सांसे!
अंकोर वाट, कंबोडिया

(Picture Courtesy: Instagram)
क्या है खास- कंबोडिया में स्थित ये मंदिर 12वीं शताब्दी में बनवाया गया था। इसका निर्माण राजा सूर्यवर्मन ने करवाया था। अंकोर वाट की वास्तुकला और नक्काशी की मिसाल देना बेहद मुश्किल है। इसकी विशालता और जटिल वास्तुकला इसे देखने लायक बनाती है।
कोलोसियम, रोम

(Picture Courtesy: Instagram)
क्या है खास- यह प्राचीन रोम का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर था और यहां ग्लेडिएटर मुकाबले होते थे। इसे रोमन साम्राज्य की शक्ति और वैभव का प्रतीक माना जाता था। इसे दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल किया गया है। ये भले ही अब खंडहर बन चुका है, लेकिन इसकी खूबसूरती अभी भी देखने लायक है।
खबरें और भी
चिचेन इट्जा, मैक्सिको

(Picture Courtesy: Instagram)
क्या है खास- मैक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप पर स्थित यह खंडहर माया सभ्यता का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। इसकी खगोल विज्ञान और गणित से जुड़ी जटिल संरचना इसे वैज्ञानिकों के लिए भी एक रहस्य बनाती है। पहले इसे अर्थव्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों का केंद्र माना जाता था। इसके आस-पास की जगह की खूबसूरती भी देखते बनती है।
पेट्रा, जॉर्डन

(Picture Courtesy: Instagram)
क्या है गुप्त शहर- लाल पत्थरों से बनी यह गुप्त शहर नबताई लोगों का था। इसकी खूबसूरती और अद्वितीय वास्तुकला इसे हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी एक पसंदीदा स्थान बनाती है। रॉक-कट वास्तुकला का ये अनोखा नमूना है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। इसकी बारीक नक्काशी इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है।