Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैलेंटाइन डे पर डेजर्ट सफारी से लेकर मिशेलिन-स्टार डिनर तक, अबू धाबी में हर कपल के लिए है कुछ न कुछ खास

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 12:12 PM (IST)

    वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अबू धाबी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां आप UAE नेशनल ऑर्केस्ट्रा के साथ संगीत का आनंद ले सकते हैं, मिशेलिन-स्टार रेस् ...और पढ़ें

    इस बार अबू धाबी में मनाएं स्पेशल वैलेंटाइन डे

    इस बार अबू धाबी में मनाएं स्पेशल वैलेंटाइन डे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे प्यार और साथ का जश्न मनाने का खास मौका होता है। अगर आप इस साल 14 फरवरी को साधारण तरीके से मनाने के बजाय एक शानदार वीकेंड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो अबू धाबी आपके लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन हो सकता है। 

    यहां की चकाचौंध, वर्ल्ड क्लास म्यूजिक कॉनसर्ट, रोमांचक सफर और सुकून भरे समुद्र के किनारे आपके इस दिन को किसी फिल्मी सपने जैसा बना देंगे। अबू धाबी में हर तरह के कपल्स के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है। आपके वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए अबू धाबी का डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म एक्सपीरिएंस अबू धाबी के तहत ऐसे ही कुछ खास तरीकों के बारे में बता रहा है।

    Beach Couple (1)

    UAE नेशनल ऑर्केस्ट्रा के साथ म्यूजिकल शाम

    अगर आप अपनी शाम को बेहद खास और रॉयल बनाना चाहते हैं, तो 14 फरवरी को 'UAE नेशनल ऑर्केस्ट्रा' का शो जरूर देखें। इस दिन वे रशियन क्लासिक्स पेश करेंगे। ऑर्केस्ट्रा का सुरीला और भव्य संगीत आपकी शाम में चार चांद लगा देगा, जिसे आप और आपके पार्टनर कभी नहीं भूल पाएंगे।

    मिशेलिन-स्टार रेस्तरां 'हक्कासन' में रोमांटिक डिनर

    Hakkan Dinner

    अबू धाबी में खाना केवल पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि एक अनोखे एक्सपीरिएंस के लिए जाना जाता है। एमिरेट्स पैलेस के मिशेलिन-स्टार कैंटोनीज रेस्तरां, हक्कासन वैलेंटाइन डे के लिए एक स्पेशल मेनू पेश कर रहा है। एक शानदार और रोमांटिक माहौल में बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद लेना अपने आप में यादगार होगा।

    खबरें और भी

    संगीत के सितारों के बीच सादियात नाइट्स

    Saadiyat Nights

    संगीत प्रेमियों के लिए सादियात नाइट्स एक बड़ा आकर्षण है। यह एक ओपन-एयर कॉन्सर्ट है जहां दुनिया भर के दिग्गज कलाकार जुट रहे हैं। आप 7 फरवरी को मारिया कैरी, 11 फरवरी को ब्रायन एडम्स और 15 फरवरी को जॉन मेयर के लाइव म्यूजिक के साथ अपने वैलेंटाइन वीक को और भी म्यूजिकल बना सकते हैं।

    रोमांच और प्रकृति का अनोखा सफर

    Mangrove National Park

    शहर के शोर से दूर अगर आप प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं, तो ईस्टर्न मैंग्रोव्स में कायाकिंग का मजा लें। इसके अलावा, डेजर्ट सफारी पर जाकर रेत के टीलों पर रोमांचक सैर करें और रात में तारों की छांव में डिनर का लुत्फ उठाएं। अल कुआ में रेगिस्तान के साफ आसमान के नीचे स्टार गेजिंग का एक्सपीरिएंस वाकई जादुई एहसास देता है।

    Jubail Mangroves Park-1

    कला और विज्ञान का संगम है टीमलैब फेनोमेना

    Team lab phenomena (1)

    वैलेंटाइन डे पर कुछ हटकर करने के लिए टीमलैब फेनोमेना जरूर जाएं। यहां आर्ट, साइंस और टेक्नोलॉजी का ऐसा मिलन होता है कि कलाकृतियां आपके चलने के साथ बदलती रहती हैं। यह एक मल्टी सेंसरी एक्सपीरिएंस है, जहां हर पल कुछ नया महसूस होता है।

    हुदायत आइलैंड पर स्पोर्ट्स और म्यूजिक का मजा

    अगर आप और आपके पार्टनर एक्टिव रहना पसंद करते हैं, तो 14 फरवरी को हुदायत द्वीप जाएं। यहां 321 स्पोर्ट्स में एक्सेसपास म्यूजिक और स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन होगा। वॉटरफ्रंट पर लाइव म्यूजिक और गेम्स का आनंद लेना एक मजेदार और अलग तरह का वैलेंटाइन अनुभव होगा।

    समुद्र किनारे सुकून और सूर्यास्त के पल

    अपनी शाम को रिलैक्सिंग बनाने के लिए सूर्यास्त के समय अबू धाबी के खूबसूरत वॉटरफ्रंट पर टहलें। कॉर्निश पर वॉक करना या सादियात द्वीप के नीले पानी वाले समुद्र तटों पर समय बिताना दिल को सुकून देता है। यह शांति भरे पल आपके वैलेंटाइन को और भी खुशनुमा बना देंगे।

    अबू धाबी में बिताया गया यह वैलेंटाइन डे न केवल आपके रिश्ते में नई ताजगी लाएगा, बल्कि आपको ताउम्र याद रहने वाले हसीन पल भी देगा।