Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Visa-Free Countries: बजट में करना चाहते हैं विदेश की सैर, तो इन वीजा फ्री देशों को करें अपनी बकेट लिस्ट में शामिल

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 04:25 PM (IST)

    बाहर के देशों में घूमने जाने में वीजा सबसे बड़ी रुकावट होती है। हालांकि कुछ ऐसे देश भी हैं जहां भारतीय लोगों को वीजा लेने की जरूरत नहीं होती। इन देशों ...और पढ़ें

    बिनी वीजा के कर पाएंगे भारतीय इन देशों की सैर
    बिनी वीजा के कर पाएंगे भारतीय इन देशों की सैर

    HighLights

    1. भारत पासपोर्ट इंडेक्स में 137वें रैंक पर आ गया है।
    2. मॉरिशस, मलेशिया, थाइलैंड और मकाउ जैसी खूबसूरत जगहों पर बिना वीजा के जा सकते हैं।
    3. इन देशों की कुछ खास जगहें आपके ट्रिप की मस्ती को दोगुना कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Visa-Free Countries: अगर आप भी हैं घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो आपके लिए यह गुड न्यूज हो सकती है। बाहर देशों में घूमने के लिए अक्सर वीजा की एक समस्या होती है। वीजा के लिए अप्लाई करना और अप्रूव करना काफी लंबी प्रक्रिया हो सकती है। इस कारण से कई बार हम बाहर घूमने का प्लान कम कैंसल कर देते हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताने वाले हैं, कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां आपको वीजा का झनझट नहीं झेलना पड़ेगा। भारत पासपोर्ट इंडेक्स में अब 137 रैंक पर आ चुका है। जिस कारण से कई देशों में भारतीय बिना वीजा के भी जा सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन-से देश हैं वे, जहां भारतीय लोगों को वीजा नहीं लगता।

    श्रीलंका (Sri Lanka)

    श्रीलंका घूमने के लिए एक बहुत ही सुंदर जगह है। यहां जानें के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। दांबुला केव टेम्पल, यहां के सबसे मशहूर जगहों में से एक है। इसके साथ ही सीगिरिया, जो वर्ल्ड हेरिटेज साइट में से एक है, वहां के खूबसूरत नजारों को देखना न भूलें। श्रीलंका में आप याला नेशनल पार्क, टेम्पल ऑफ टूथ और नाइन आर्क ब्रिज आदि जगहों पर भी जा सकते हैं, जो आपको श्रीलंका की खूबसूरती की एक झलक दिखा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: नहीं चाहते सफर के दौरान स्किन करे ‘सफर’, तो अपनाएं यह टिप्स

    Visa free

    मकाउ (Macao)

    एशिया का लास वेगस कहलाने वाले इस देश में घूमने के लिए कई ऑप्शन हैं। रूइन्स ऑफ संत पॉल, यहां के सबसे मशहूर जगहों में से एक हैं। सेनाडो स्कवेयर, मकाउ टावर, वाइन एंड ग्रांड प्रिक्स म्यूजियम, संत लॉरेन्स चर्च, फ्लोरा गार्डन जैसी जगहें आपकी इस ट्रीप को यादगार बना सकते हैं।

    मलेशिया (Malaysia)

    मलेशिया घूमने के लिए एक बेहद ही शानदार जगह है। यहां लंगकावी आइलैंड, माउंट कीनाबालू, किनबतंगन, पंगकोर आइलैंड जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इन जगहों की सुंदरता आपका दिल जीत लेंगी और आपकी सारी थकावट दूर हो जाएगी।

    खबरें और भी

    मॉरिशस ( Mauritius)

    ट्रौ ऑक्स बीच, ला कंबुसा, मॉन्ट चोइसी बीच, ब्लैक रिवर गोर्जेस और टामारिंड वाटर फॉल यहां के प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक हैं। यह जगहें इतनी खूबसूरत हैं कि यहां से लौटने का आपका मन ही नहीं करेगा। इसके अलावा, आप यहां स्नोरक्लिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

    थाइलैंड ( Thailand)

    थाइलैंड अपनी संस्कृति और एक्जॉटिक बीचेस की वजह से घूमने की एक बहुत सुंदर जगह। यहां आप अयुथ्या, जिसे थाइलैंड की अयोध्या भी कहा जाता है, आपके इस ट्रीप को यादगार बना सकती है। यहां मू को चांग नेशनल पार्क, कोह ताओ आइलैंड, बैंकॉक और पाई जैसी जगहों पर जाकर थाइलैंड की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: दिसंबर में होने वाले इन फेस्टिवल्स में शामिल होकर बनाएं अपने विंटर ब्रेक को मजेदार

    Picture Courtesy: Freepik