Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नो भीड़, नो टेंशन! गर्मियों में घूम लीज‍िए ये 6 Hill Station, हवाएं बयां करेंगी पहाड़ों की कहानी

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 10:22 AM (IST)

    अगर आप गर्मियों में भीड़भाड़ से दूर कोई शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो भारत में आपको कई ऑप्‍शन म‍िल जाएंगे। आज हम आपको ऐसे ह‍िल स्‍टेशनों के बारे में ...और पढ़ें

    इन ह‍िल स्‍टेशनों पर म‍िलेगा सुकून। (Image Credit- Instagram)
    इन ह‍िल स्‍टेशनों पर म‍िलेगा सुकून। (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. गर्मियों में घूमने के ल‍िए लोग पहाड़ों का रुख करते हैं।
    2. कुछ मशहूर हिल स्टेशन्स पर भीड़ काफी बढ़ जाती है।
    3. भारत में कम भीड़-भाड़ वाली जगहें भी मौजूद हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। भारत को व‍िव‍िधता का देश कहा जाता है। यहां आपको घूमने के ल‍िए एक से एक जगहें म‍िल जाएंगी। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में लोग छुट्ट‍ियों पर घूमने के ल‍िए जाते हैं। क‍िसी को पहाड़ाें पर जाना पसंद होता है तो बीच पर जाता है। हालांक‍ि जब भीषण गर्मी होती है ताे हर कोई पहाड़ों पर ही जाता है। यहां ही खूबसूरत वाद‍ियां उन्‍हें सुकून का एहसास कराती हैं।

    गर्मियों में पीक टाइम पर पहाड़ों पर सबसे ज्‍यादा भीड़ देखने को म‍िलती है। ऐसे में आपको महंगाई से लेकर भीड़ तक का सामना करना पड़ सकता है। इससे सुकून म‍िलना मुश्किल हाे सकता है। कई लोग पार्टनर के साथ घूमने के ल‍िए जाते हैं तो कुछ दोस्‍तों के साथ जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप कम भीड़भाड़ वाली जगह तलाश रहे हैं तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। आइए कम भीड़भाड़ वाली जगहों के बारे में जानते हैं-

    जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

    अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली द‍िखने में ज‍ितना सुंदर है, उससे कहीं ज्‍यादा शांत भी है। यहां की हरियाली और ठंडी-ठंडी हवाएं पूरी दुन‍िया में फेमस है। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। खास बात तो ये है क‍ि यहां आपको भीड़ भी काफी कम म‍िलेगी।

    पब्बर वैली, हिमाचल प्रदेश

    पब्बर वैली हिमाचल की एक छि‍पी हुई खूबसूरती है। यहां का नजारा बेहद शांत और आकर्षक होता है। पहाड़ों के बीच बहती नदी, सेब के बाग और पुराने गांव इसे और भी ज्‍यादा खूबसूरत बनाते हैं।

    खबरें और भी

    image credit- instagram

    कौसानी, उत्तराखंड

    कौसानी को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां से आप बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों का शानदार नजारा देख सकते हैं। यहां का वातावरण बेहद शांत, ठंडा और बहुत ही मनमोहक होता है। इस जगह ब‍िल्‍कुल भी भीड़ नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें: Europe जाने का है प्‍लान, तो फॉलो करें ये 6 ट‍िप्‍स; पैसे भी बचेंगे- ट्र‍िप भी हो जाएगी यादगार

    शोझा, हिमाचल प्रदेश

    शोझा ह‍िमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है जो कुल्लू के पास है। यह जगह खास उन लोगों के लिए परफेक्‍ट है जो शांति‍ और सुकून चाहते हैं। आप यहां ट्रैकिंग और जंगल की सैर का आनंद ले सकते हैं।

    मुनस्यारी, उत्तराखंड

    उत्तराखंड का मुनस्यारी बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप यहां से पंचाचूली पर्वत की खूबसूरती काे न‍िहार सकते हैं। यहां का मौसम गर्मियों में भी ठंडा रहता है। अगर आपको ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का शौक है तो आपको यहां जरूर जाना चाह‍िए।

    चोपता, उत्तराखंड

    उत्तराखंड में बसे चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां के हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के जंगल और शांत वातावरण इसे गर्मियों के ल‍िए अनुकूल बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Adventure Sports के ल‍िए फेमस हैं ह‍िमाचल प्रदेश की ये जगहें, पूरा होगा कुछ नया करने का सपना