Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Meghalaya: मानसून में वीकेंड का मजा उठाना चाहते हैं, तो घूम आएं मेघालय की ये खूबूसरत जगहें

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 05:36 PM (IST)

    एलिफेंट फॉल की खूबसूरती का क्या ही कहना है। मेघालय की राजधानी शिलांग से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर एलिफेंट फॉल है। इसे सेवन सिस्टर फॉल भी कहा जाता है। ...और पढ़ें

    Places To Visit In Meghalaya: मानसून में वीकेंड का मजा उठाना चाहते हैं, तो घूम आएं मेघालय
    Places To Visit In Meghalaya: मानसून में वीकेंड का मजा उठाना चाहते हैं, तो घूम आएं मेघालय

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। पूर्वोत्तर भारत में बसा मेघालय पहाड़ी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हिंदी में मेघालय का मतलब मेघ यानी बादलों का घर है। यह राज्य पहले असम का हिस्सा था। साल 1972 में असम से अलग कर मेघालय बनाया गया। इसके लिए दो तरफ असम की सीमा लगती हैं। अंग्रेज मेघालय को "पूर्व का स्कॉटलैंड" कहा करते थे। मानसून में मेघालय की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इसके लिए पर्यटक बरसात के दिनों में घूमने के लिए मेघालय जरूर जाते हैं। अगर आप भी मानसून में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मेघालय की इन खूबसूरत जगहों की जरूर सैर करें। आइए जानते हैं-

    शिलॉन्ग

    मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग है। शिलॉन्ग में मौसम बेहद सुहाना रहता है। गर्मियों में भी तापमान सामान्य रहता है। वहीं, सर्दियों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मौसम विभाग की मानें तो जून के महीने में मानसून दस्तक देता है। हालांकि, मानसून के आने और जाने की तारीख में अंतर होता रहता है। मानसून के दस्तक देने के साथ ही शिलॉन्ग की खूबसूरती बढ़ जाती है। वहीं, चारों तरफ हरियाली फैल जाती है। आप मानसून का मजा उठाने के लिए शिलॉन्ग की यात्रा कर सकते हैं।

    एलिफेंट फॉल

    एलिफेंट फॉल की खूबसूरती का क्या ही कहना है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर एलिफेंट फॉल है। इसे सेवन सिस्टर फॉल भी कहा जाता है। एलिफेंट फॉल में काले चट्टान के ऊपर दुधिया पानी बहता है। यह दृश्य बेहद मनमोहक नज़ारा होता है। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ एलिफेंट फॉल घूमने जा सकते हैं।

    डॉकी

    मेघालय के जयंतिया जिले में स्थित है। इस स्थान से उमंगोत नदी गुजरती है। इस नदी का पानी बहुत साफ रहता है। इसके लिए उमंगोत नदी की गिनती भारत की सबसे खूबसूरत नदी में की जाती है। इस नदी के ऊपर एक पूल भी बना है, जिसे अंग्रेजों ने बनाया था। इस नदी का पानी कांच की तरह दिखता है, जिसमें आप अपने चेहरे को देख सकते हैं। मानसून का मजा उठाने के लिए मेघालय की इन खूबसूरत जगहों की जरूर सैर करें।

    खबरें और भी