Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Western Ghats: फेस्टिव सीजन में हिल स्टेशन घूमने की है प्लानिंग, तो वेस्टर्न घाट की ये जगहें हैं एकदम परफेक्ट

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 20 Feb 2023 03:16 PM (IST)

    Western Ghats ऊटी की तरह मुन्नार भी खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। बड़ी संख्या में कपल्स हनीमून सेलिब्रेट करने ...और पढ़ें

    Western Ghats: फेस्टिव सीजन में हिल स्टेशन घूमने की है प्लानिंग, तो वेस्टर्न घाट की ये जगहें हैं एकदम परफेक्ट
    Western Ghats: फेस्टिव सीजन में हिल स्टेशन घूमने की है प्लानिंग, तो वेस्टर्न घाट की ये जगहें हैं एकदम परफेक्ट

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Western Ghats: फरवरी का महीना वेकेशन का महीना होता है। इस महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इसके अलावा, कई अन्य त्योहार फरवरी के महीने में मनाए जाते हैं। इसके लिए पर्यटक फरवरी महीने में घूमने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फेस्टिव सीजन में घूमने के लिए वेस्टर्न घाट की इन खूबसूरत हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    ऊटी

    फेस्टिव सीजन में घूमने के लिए ऊटी बेस्ट हिल स्टेशन है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में स्थित है। इस हिल स्टेशन पर पहुंचने के लिए सबसे निकटतम विमानतल कोयंबतूर है। पर्यटक कन्नूर से ट्रेन यात्रा के जरिए ऊटी पहुंच सकते हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 7440 फीट है। आप टॉय ट्रेन में सफर कर खूबसूरत हिल स्टेशन का आनंद उठा सकते हैं।

    मुन्नार

    ऊटी की तरह मुन्नार भी खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन केरल के इडुक्की जिले में स्थित है। बड़ी संख्या में कपल्स हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए मुन्नार आते हैं। आप भी अपने दोस्तों के संग फेस्टिव सीजन में घूमने के लिए मुन्नार जा सकते हैं।

    वायनाड

    फेस्टिव सीजन में हिल स्टेशन पर घूमने के लिए वायनाड बेस्ट डेस्टिनेशन है। आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक वायनाड घूमने के लिए आते हैं। वायनाड में घूमने के लिए ट्री हाउस, सूचिपारा फॉल्स, कुरुव द्वीप, कंथानपारा झरना आदि जगहों पर जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    माथेरान

    माथेरान खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन मुंबई से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आप टॉय ट्रेन का आनंद उठा सकते हैं। इस हिल स्टेशन पर 38 से अधिक व्यू पॉइंट्स हैं। आप इन जगहों से पश्चिम घाट की खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकते हैं।

    कूर्ग

    आप वेकेशन सेलिब्रेशन के लिए कूर्ग जा सकते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन कर्नाटक में है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 900 मीटर है। कूर्ग को लोग प्यार से भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। हर मौसम में पर्यटक घूमने के लिए कूर्ग आते हैं। आप भी अपने दोस्तों के साथ कूर्ग घूमने का प्लान कर सकते हैं।