Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत नहीं इस देश में विराजमान है दुनिया की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा, 12 मंजिला इमारत के बराबर है ऊंचाई

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 01:02 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा (Worlds Tallest Ganesha Idol) कहां स्थित है? सबसे पहला जवाब मन में भारत ही आया होगा। लेकिन अगर हम कह ...और पढ़ें

    किस देश में है भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा (Picture Courtesy: Instagram)
    किस देश में है भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा लगभग 30 मीटर ऊंची है
    2. यह लंबाई किसी 12 मंजिला इमारत के बराबर है
    3. भगवान गणेश की सबसे ऊंची भारत में नहीं, कहीं और स्थित है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश उत्सव (Ganesh Utsav 2025) बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस साल इसकी शुरुआत 27 अगस्त से होगी। भारत के हर राज्य में यह त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 10 दिनों तक मनाए जाने वाले इस त्योहार की धूम सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखने को मिलती है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान गणेश की सबसे मूर्ति (World's Tallest Ganesha Statue) कहां स्थित है? किसी के भी मन में पहला जवाब भारत ही आएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। विघ्नहर्ता की सबसे ऊंची मूर्ति भारत में नहीं, बल्कि किसी और देश में है। आइए जानें कहां है भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति।

    कहां है भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति?

    थाईलैंड के चाचोएंगसाओ प्रांत में स्थित खलोंग खुएन गणेश इंटरनेशनल पार्क में दुनिया की सबसे ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति है। यह प्रतिमा लगभग 39 मीटर (128 फीट) ऊंची है, जिसमें मूर्ति की ऊंचाई लगभग 30 मीटर है और बाकी ऊंचाई उसके विशाल पेडेस्टल की है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एक 12 मंजिला इमारत के बराबर ऊंची है।

    क्या है इस मूर्ति की खासियत?

    इस मूर्ति की एक खासियत यह भी है कि इसे 854 ब्रॉन्ज के टुकड़ों से बनाया गया है। इस मूर्ति में भगवान गणेश के चार हैथ है, जिनमें उन्होंने गन्ना, आम, कटहल और केला पकड़ा हुआ है, जो थाईलैंड की खेती और हरियाली का प्रतीक माने जाते हैं। मूर्ति के पैरों के पास एक विशाल मूसक भी विराजमान है, जिसके हाथों में मोदक है। इतना ही नहीं, जिस पार्क में यह मूर्ति स्थित है वह लगभग 40,000 sq. m. में फैला हुआ है और थाईलैंड के सबसे मशहूर पार्क में से एक है।

    खबरें और भी

    थाईलैंड की संस्कृति और धर्म पर भारत के प्रभाव का यह एक सुंदर उदाहरण है। थाईलैंड में बौद्ध धर्म प्रमुख है, लेकिन हिंदू देवी-देवताओं, खासतौर से भगवान गणेश, में यहां के लोगों की गहरी आस्था है। गणेशजी को थाईलैंड में 'फ्रा फिकानेत' के नाम से जाना जाता है और उन्हें सफलता, समृद्धि और बाधाओं को दूर करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है।

    कैसे पहुंचें खुएन गणेश इंटरनेशनल पार्क?

    बैंकॉक से यहां जाने के लिए आपको चाचोएंगसाओ तक की ट्रेन बुक करनी होगी, जहां से आप आसानी से कैब या टुकटुक लेकर इस पार्क तक आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां आप बस या टैक्सी से भी आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Utsav 2025: लोकमान्य तिलक ने किया था राष्ट्रवाद का श्रीगणेश, 132 वर्षों बाद भी बरकरार है परंपरा

    यह भी पढ़ें- Ganesh Utsav 2025: शिवाजी महाराज से लेकर आधुनिक युग तक, जानें गणेश उत्सव का इतिहास