फ्लाइट में 'नारियल' ले जाना क्यों है सख्त मना? केबिन बैग में और किन फूड्स को ले जाने पर है मनाही
हवाई यात्रा के दौरान नारियल ले जाना प्रतिबंधित है। इसे केबिन बैग या चेक-इन बैग किसी में भी नहीं लेकर नहीं जा सकते। यहा नियम यात्रियों की सुरक्षा को ध् ...और पढ़ें
-1769593169964_m.webp)
हवाई जहाज में किन चीजों को लेकर जाना है मना? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं अगर आप प्लेन से ट्रैवल कर रहे हैं, तो आप अपने साथ नारियल लेकर नहीं जा सकते? जी हां, अगर आपके बैग में नारियल है, चाहे वह साबुत हो या घिसा हुआ, चेकिंग के दौरान उसे जब्त कर लिया जाएगा।
लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? आइए जानें क्यों फ्लाइट से जाते वक्त आप नारियल साथ नहीं ले जा सकते और ऐसे कौन-से फूड आइटम्स हैं, जिन्हें आप केबिन बैग में लेकर नहीं जा सकते।
फ्लाइट में नारियल क्यों बैन है?
हवाई जहाजों में सुरक्षा के काफी कड़े नियम होते हैं। इस दौरान जरा-सी चूक बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसलिए एयरपोर्ट काफी कड़ी चेकिंग की जाती है। आप अपने साथ कोई भी ज्वलनशील वस्तु यानी ऐसा सामान जिसमें अचानक आग लग जाए, उसे अपने साथ लेकर नहीं जा सकते। नारियल भी ऐसी ही वस्तु है। दरअसल, सूखे नारियल में तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इसमें आग लगने का रिस्क ज्यादा होता है।
विमान के कार्गो या केबिन के अंदर अगर तापमान बढ़ता है या किसी कारण से चिंगारी निकलती है, तो सूखा नारियल बहुत जल्दी आग पकड़ सकता है, जो पूरे विमान के लिए खतरा है। इसलिए आप अपने साथ एयर प्लेन में नारियल लेकर नहीं जा सकते।
यह नियम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है। चेक-इन सामान और केबिन बैग, किसी में भी नारियल ले जाने की अनुमति नहीं होती है।

(Picture Courtesy: Freepik)
क्या होगा अगर आप नारियल ले जाते पकड़े गए?
अगर एयरपोर्ट सुरक्षा जांच के दौरान आपके पास सूखा नारियल मिलता है, तो सुरक्षाकर्मी उसे तुरंत जब्त कर लेंगे। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान, ज्वलनशील वस्तुओं को ले जाने की कोशिश में कस्टम्स के उल्लंघन के लिए आपको चेतावनी दी जा सकती है या जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
खबरें और भी
केबिन बैग में और कौन से फूड्स कैरी नहीं कर सकते?
हाथ में ले जाने वाले बैग के लिए नियम काफी सख्त होते हैं। तरल पदार्थों के अलावा, कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें आप केबिन में नहीं ले जा सकते-
- मछली और कच्चा मांस- मछली या कच्चे मांस को केबिन बैग में ले जाने की अनुमति नहीं होती, क्योंकि इनसे तेज गंध आ सकती है और लीकेज होने पर विमान की स्वच्छता बिगड़ सकती है।
- अचार (जैसे मिर्च या आम का अचार)- अचार में तेल और सिरका (तरल) की मात्रा ज्यादा होती है। 100ml से ज्यादा लिक्विड की अनुमति नहीं होने के कारण इसे केबिन बैग में प्रतिबंधित माना जाता है। साथ ही, इसकी तेज महक अन्य यात्रियों के लिए असुविधाजनक हो सकती है।
- कच्चे चावल और दालें- कुछ एयरलाइंस और सुरक्षा प्रोटोकॉल कच्चे अनाज और दालों को केबिन में ले जाने से मना करते हैं, क्योंकि इनका इस्तेमाल संदिग्ध वस्तुओं को छुपाने के लिए किया जा सकता है।
- पाउडर या साबुत मसाले- बड़ी मात्रा में पिसी हुई मिर्च या साबुत मसाले ले जाने पर रोक हो सकती है। पाउडर मसालों का इस्तेमाल सुरक्षा जांच के दौरान बाधा उत्पन्न कर सकता है या इन्हें केमिकल पाउडर के संदेह में जांचा जा सकता है।
यात्रियों के लिए सलाह
यात्रा पर निकलने से पहले हमेशा अपनी एयरलाइन की वेबसाइट पर 'प्रतिबंधित वस्तुओं' की सूची देख लेनी चाहिए। अगर आपको कोई फूड आइटम ले जाना ही है, तो उसे अच्छी तरह से 'लीक-प्रूफ' पैकिंग में चेक-इन बैगेज में रखें।