Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भारत का स्कॉटलैंड' कहलाता है यह Hill Station, गर्मियों में घूमने के लिए है सबसे बेस्ट जगह

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 03:34 PM (IST)

    गर्मियों में हर कोई ठंडक पाने के लिए किसी न किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहता है (Summer Travel)। ऐसे में अक्सर ज्यादातर लोग शिमला मनाली या नैनीताल की ओर ...और पढ़ें

    गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है Coorg (Picture Courtesy: Instagram)
    गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है Coorg (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. गर्मी के मौसम में हर कोई किसी न किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहता है
    2. कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है
    3. यह हिल स्टेशन प्राकृतिक खूबसूरती से सरोबार है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्कॉटलैंड कितना सुंदर है, इस बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी है, जो इसकी खूबसूरती को बराबर टक्कर देती है। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के कूर्ग (Coorg) की। कूर्ग प्रकृति की सुंदरता से भरपूर एक हिल स्टेशन (Hill Station) है, जिसे 'भारत का स्कॉटलैंड' (Scotland of India) भी कहा जाता है।

    यहां की हरियाली, ठंडी हवा, कॉफी के बागान और ऊंचे पहाड़ इसे गर्मियों में घूमने के लिए (Summer Travel) एक परफेक्ट स्पॉट बनाते हैं। आइए जानते हैं कि कूर्ग गर्मियों में क्यों परफेक्ट है और इसकी क्या खासियतें हैं।

    गर्मियों में क्यों जाएं कूर्ग?

    • सुहावना मौसम- गर्मियों में (मार्च से जून तक) कूर्ग का तापमान 15°C से 35°C के बीच रहता है, जो भीषण गर्मी से राहत देता है। यहां की ठंडी हवा और हल्की बारिश मौसम को और भी सुहाना बना देती है।
    • प्राकृतिक सुंदरता- कूर्ग हरे-भरे जंगलों, झरनों और कॉफी एस्टेट्स से घिरा हुआ है। गर्मियों में यहां की वादियां और भी खिल उठती हैं, जिससे नेचर लवर्स के लिए यह जगह जन्नत बन जाती है।
    • कम भीड़-भाड़- गर्मियों में कूर्ग में पर्यटकों की संख्या मॉनसून और विंटर सीजन की तुलना में कम होती है, जिससे आप शांति से घूम सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: बिना टिकट घूमने के लिए बेस्ट हैं Delhi की 5 जगहें, वीकेंड पर दोस्तों के साथ आप भी बनाएं प्लान

    कूर्ग की खासियतें

    मनमोहक पर्यटन स्थल

    • अब्बी फॉल्स- यह खूबसूरत झरना कूर्ग के मदिकेरी शहर के पास स्थित है। यहां पानी की गिरती धाराएं और हरियाली मन को शांति देती हैं।
    • राजा की सीट- मदिकेरी में स्थित यह व्यू पॉइंट सनराइज और सनसेट देखने के लिए बेस्ट है। कहा जाता है कि कोडागु के राजा यहां आकर आराम किया करते थे।
    • तलाकावेरी- यह पवित्र जगह कावेरी नदी का उद्गम स्थल है और हिंदू धर्म में इसका खास महत्व है।
    • निसर्गधाम (Dubare) एलीफेंट कैंप- यहां आप हाथियों के साथ समय बिता सकते हैं और जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं।

    कॉफी प्लांटेशन और स्थानीय स्वाद

    कूर्ग अपनी कॉफी के लिए मशहूर है। यहां के कॉफी एस्टेट्स में जाकर आप कॉफी बीन्स की खेती और प्रोसेसिंग के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा, यहां का पंडी करी, अक्की रोटी (चावल की रोटी) और कूर्ग कॉफी जरूर ट्राई करें।

    एडवेंचर एक्टिविटीज

    • ट्रेकिंग- ताड़ीकोलु, कोटेबेट्टा और नीलकुरिंजी पहाड़ियों पर ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं।
    • रिवर राफ्टिंग- बारापोल नदी पर राफ्टिंग की जा सकती है।
    • कैंपिंग- हरंगी और कावेरी नदी के किनारे कैंपिंग की सुविधा भी है।
    • स्थानीय संस्कृति और त्योहार- कूर्ग की कोडवा संस्कृति बेहद अनोखी है। यहां का मशहूर त्योहार "कैलपोधु" (फसल उत्सव) और "पुथारी" बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: ऊटी-मुन्नार ही नहीं, साउथ के ये हिल स्टेशन भी हैं बेहद खूबसूरत; अप्रैल में बनाएं घूमने का प्लान

    खबरें और भी