Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    White Sheets in Hotels: आसानी से भी हो जाती है मैली, लेकिन फिर भी क्यों होता है होटलों में सफेद चादर का इस्तेमाल

    Updated: Mon, 27 May 2024 05:08 PM (IST)

    अपने घर में हम अलग-अलग रंगों की चादर बिछाते हैं लेकिन हमेशा यह कोशिश करते हैं कि सफेद रंग की चादर का इस्तेमाल न करें। सफेद चादरें आसानी से गंदी हो जात ...और पढ़ें

    होटल में सफेद चादर और तौलिए के इस्तेमाल के पीछे हैं दिलचस्प कारण (Picture Courtesy:Freepik)
    होटल में सफेद चादर और तौलिए के इस्तेमाल के पीछे हैं दिलचस्प कारण (Picture Courtesy:Freepik)

    HighLights

    1. होटल में हमेशा सफेद रंग की चादर और तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है।
    2. सफेद रंग कमरे के किसी भी तरह के डिजाइन के साथ सही ही दिखता है।
    3. सफेद चादरों और तौलिए में आसानी से गंदगी का पता चल जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। White Sheets in Hotel: सफेद ऐसा रंग है, जो आसानी से गंदा हो जाता है। इसलिए अक्सर हम ऐसे रंग की चादर अपने घर पर बिछाने से बचते हैं, ताकि इन्हें हर दूसरे दिन बदलना न पड़े। लेकिन आपने ध्यान दिया होगा कि ज्यादातक होटलों में बिस्तर पर सफेद रंग की चादर और तौलिए का इस्तेमाल ही किया जाता है। होटल चाहे फाईव स्टार हो या न हो, वे हमेशा सफेद रंग की चादर ही बिछाते हैं। आपको बता दें कि इसके पीछे भी कई खास वजहे हैं। आइए जानते हैं क्यों होटल के कमरों में सफेद रंग की ही चादरों और तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है।

    क्यों करते हैं सफेद चादर और तौलिए का इस्तेमाल?

    • अगर आप कहीं घूमने जाते हैं, तो एक बड़ी चिंता यह भी होती है कि रहने की जगह साफ-सुथरी मिलेगी या नहीं। कोई भी किसी गंदी जगह नहीं रुकना चाहेगा, न किसी गंदे पलंग पर सोना चाहेगा। ऐसे में होटलों में बिछी सफेद चादर सफाई का प्रमाण देती हैं। इनसे पता चलता है कि इन्हें साफ किया गया है और इसे किसी और ने अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है। इसलिए सफेद रंग की चादरों को देखकर, लोगों के मन में यह विश्वास होता है कि कमरे की सफाई की गई है। किसी और रंग की चादर पर गंदगी छिप सकती है, लेकिन सफेद चादर पर इन्हें छिपाना बेहद मुश्किल होता है। इसलिए इन चादरों को देखकर यह तसल्ली मिलती है कि इन्हें साफ किया गया है।
    • ऐसे ही सफेद रंग के तौलिए देखकर पता लग जाता है कि इन्हें पहले किसी ने इस्तेमाल किया है या नहीं और इन्हें साफ किया गया है या नहीं। इसलिए होटल में बाथरूम में सफेद तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि लोगों को यह पता चल सके कि वहां उनकी हाइजीन का ख्याल रखा जा रहा है।

    White sheets in hotels

    (Picture Courtesy:Freepik)

    यह भी पढ़ें: क्यों बचपन के दोस्तों से दोबारा बात शुरू करने में महसूस होती है हिचक, आखिर क्या है इसकी वजह

    • दूसरा कारण यह है कि सफेद रंग के तौलिए और चादर धोते समय रंग नहीं छोड़ते। होटलों में एक साथ कई चादर और तौलियों को धोया जाता है। ऐसे में रंग-बिरंगी चादरों में हमेशा रंग गिरने का डर रहता है, लेकिन सफेद चादर और तौलिए के साथ ऐसा नहीं होता है। उन्हें बिना किसी फ्रिक के धोया जा सकता है। ऐसे ही दूसरे रंग की चादरें बार-बार धोने की वजह से पुरानी दिखने लगती है, क्योंकि उनका रंग हल्का पड़ने लगता है, जिसके कारण उनकी जगह नई चादर और तौलिए खरीदने पड़ते हैं, लेकिन सफेद रंग के होने के कारण, ऐसा नहीं करना पड़ता। इसके कारण होटलों का काफी पैसा बचता है।
    • तीसरा कारण यह है कि सफेद रंग की चादरों और तौलिए को आसानी से ब्लीच किया जा सकता है, लेकिन ऐसा दूसरे रंगों के साथ नहीं कर सकते। इसलिए सफेद चादर और तौलिए से आसानी से दाग-धब्बों को हटाया जा सकता है
    • चौथी वजह यह है कि कैसा भी इंटीरियर डिजाइन के साथ सफेद रंग अच्छा लगता है। इसलिए होटल के कमरों को और खूबसूरत दिखाने के लिए भी सफेद रंग की चादर और तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है।
    • पांचवा कारण यह है कि सफेद रंग शांति और आराम का अनुभव करवाता है। कलर साइकोलॉजी के हिसाब से सफेद रंग देखकर लोग शांति का एहसास करते हैं। इसलिए होटल में उन्हें अच्छा और आरामदायक महसूस करवाने के लिए सफेद चादरों का इस्तेमाल किया जाता है।

    यह भी पढ़ें: बढ़ते तापमान में घर की बालकनी पर लगाएं खस का पर्दा, दुम दबाकर भागेगी गर्मी