Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल हैं भारत की ये 10 जगहें, आपने देखीं क्या?

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 05:33 PM (IST)

    हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। भारत में भी ऐसी कई जगह हैं जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर का दर्जा दिया है। तो चलिए जानेंगे भारत की ...और पढ़ें

    World Heritage Day 2023: दुनियाभर में मशहूर हैं भारत की ये जगहें
    World Heritage Day 2023: दुनियाभर में मशहूर हैं भारत की ये जगहें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Heritage Day 2023: दुनियाभर में कई सारी ऐतिहासिक धरोहर मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यह धरोहरें न सिर्फ पुरानी संस्कृति का अहसास कराती हैं, बल्कि खुद से जुड़े किस्से और कहानियों को भी बयां करती हैं।

    पूरे विश्व में मौजूद इन विरासतों को संभालने के मकसद से हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर आज हम बात करेंगे भारत में मौजूद कुछ ऐसी धरोहरों के बारे में, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

    ताजमहल, उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल को प्यार की निशानी कहा जाता है। सफेद संगमरमर बनी यह इमारत देखने बेहद खूबसूरत है। इस मकबरे को सन 1632 में मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के मौत के बाद उनकी याद में बनवाया है। साल 1983 में यूनेस्को ने ताजमहल को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया था।

    कोणार्क सूर्य मंदिर, ओडिशा

    भारत का ओडिशा राज्य यूं तो अपने जगन्नाथ मंदिर के लिए जाना जाता था। लेकिन यहां मौजूद कोणार्क सूर्य मंदिर भी अपनी खूबसूरती के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर है। भगवान सूर्य देव को समर्पित यह मंदिर राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिसे यूनेस्को ने साल 1984 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।

    खबरें और भी

    अजंता-एलोरा की गुफाएं, महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित अजंता-एलोरा की गुफाएं भी भारत के मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक हैं। इसे देखने हर साल भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यह घोड़े के नाल के आकार वाले पहाड़ पर बनी 29 गुफाएं हैं। यूनेस्को द्वारा इन गुफाओं को साल 1983 में विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया था।

    महाबलीपुरम मंदिर, तमिलनाडु

    तमिलनाडु के शहर महाबलीपुरम में मौजूद महाबलीपुरम मंदिर भी विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। इस मंदिर में आपको पल्लव काल की कलाकृतियां देखने को मिलेगी। यही वजह है कि यहां दूर-दूर से पर्यटन आते हैं। यूनेस्को ने इस मंदिर को साल 1984 विश्व विरासत में शामिल किया था।

    खजुराहो मंदिर, मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में मौजूद खजुराहो मंदिर अपनी अनूठी कलाकृतियों के लिए दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। जैन और हिंदू मंदिरों के संग्रह के साथ ही यहां आपको कामुक मूर्तियां और कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। 20 किमी के एरिया में इस मंदिर में कुल 85 मंदिर हैं। इस मंदिर को साल 1986 में विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया गया था।

    6. काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मध्‍य असम में 430 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। यह उद्यान एक सींग वाले भारतीय गैंडे (राइनोसेरोस, यूनीकोर्निस) का निवास है।

    7. पश्चिमी घाट

    पश्चिमी घाट भारत के दक्षिणी-पश्चिमी समुद्र तट पर 1600 कि.मी. लंबी पर्वत शृंखला है। पश्चिमी घाट का विस्तार देश के 6 राज्यों : तमिल नाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में है। इस क्षेत्र में भारी वर्षा होती है। यही वजह है कि यहां सदाबहार वर्षावन पाए जाते हैं ।

    8. सुंदरबन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल

    सुंदरबन नेशनल पार्क एक टाइगर रिज़र्व और एक बायोस्फीयर रिज़र्व है। यहां आपको ‘रॉयल ​​बंगाल टाइगर्स’ देखने को मिल सकते हैं, साथ ही खूबसूरत नदियों और प्रकृतिक परिवेश का आनंद भी उठा सकते हैं।

    9. नंदा देवी नेशनल पार्क और फूलों की घाटी, उत्तराखंड

    यह नैशनल पार्क अपने अल्पाइन फूलों के मैदानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह हिम तेंदुए और नीली भेड़ जैसे दुर्लभ और लुप्तप्राय जीवों का घर भी है।

    10. हुमायूं का मकबरा, नई दिल्ली

    यह भारतीय उपमहाद्वीप का पहला उद्यान मकबरा है। हुमायूं के मकबरे ने कई प्रमुख वास्तु नवाचार को प्रेरणा दी, जिसमें ताजमहल भी शामिल है।