Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat: नवंबर में घूमने के लिए गुजरात की इन खूबसूरत जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 01:00 PM (IST)

    Gujarat महाभारत काव्य में वर्णित है कि द्वारका भगवान श्रीकृष्ण की राजधानी थी। इतिहासकारों की मानें तो गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण भगवान श्री ...और पढ़ें

    Gujarat: नवंबर में घूमने के लिए गुजरात की इन खूबसूरत जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर
    Gujarat: नवंबर में घूमने के लिए गुजरात की इन खूबसूरत जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gujarat: नवंबर के महीने में घूमने के लिए गुजरात परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गुजरात अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। आधुनिक समय में गुजरात का विकास बड़ी तेजी से हो रहा है। इसके लिए गुजरात आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गुजरात में कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु गुजरात आते हैं। अगर आप भी नवंबर के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गुजरात की इन खूबसूरत शहरों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

    कच्छ

    कहते हैं कि गुजरात की यात्रा कच्छ से करनी चाहिए। कच्छ की यात्रा के बिना यात्रा अधूरी रहती है। इसके लिए कच्छ जरूर जाएं। हर साल कच्छ में 'कच्छ महोत्सव' का आयोजन होता है। कच्छ में घूमने के लिए कच्छ मांडवी बीच, कंठकोट किला, नारायण सरोवर मंदिर, भद्रेश्वर जैन मंदिर, मांडवी आदि प्रमुख जगह हैं। ऐसा कहा जाता है कि चांदनी रात में कच्छ के रन की खूबसूरती बढ़ जाती है।

    द्वारका

    द्वारका नगरी के बारे में आप जानते होंगे। महाभारत काव्य में वर्णित है कि द्वारका भगवान श्रीकृष्ण की राजधानी थी। इतिहासकारों की मानें तो गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण भगवान श्रीकृष्ण के पड़पोते ने करवाया है। द्वारिका में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर है। यह मंदिर 2500 वर्ष पुराना है। इस मंदिर की प्रसिद्धि दुनियाभर में है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु द्वारिका नगरी देव दर्शन करने आते हैं। आप भी अपने परिवारजनों के साथ देव दर्शन कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए द्वारिका जा सकते हैं।

    वडोदरा

    वडोदरा को बड़ौदा भी कहते हैं। गुजरात का यह दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह खूबसूरत शहर विश्वामित्री नदी के किनारे बसा है। इस शहर का नाम वट वृक्ष के नाम पर पड़ा है। वडोदरा में घूमने के लिए वडोदरा म्यूजियम, लक्ष्मी विलास पैलेस, सुरसागर झील, सयाजी गार्डन और जारवानी झरना है। अगर आप शांति की तलाश में हैं, तो अरबिंदो आश्रम जा सकते हैं। इसके अलावा, शहर में कई प्रमुख मंदिर हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु वडोदरा घूमने आते हैं। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ वडोदरा जा सकते हैं।

    खबरें और भी