Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुंबई में भी मौजूद हैं श‍िमला ज‍ितनी ठंडी जगहें, गर्मी कर रही परेशान तो 4 Parks में म‍िलेगा सुकून

    Updated: Sun, 04 May 2025 01:32 PM (IST)

    अगर आप मुंबई में हैं और भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल मुंबई में ही कुछ ऐसी जगहें हैं जो हरियाली और शांति ...और पढ़ें

    मुंबई के इन पार्कों में जरूर घूमने जाएं। (Image Credit- Freepik/Instagram)
    मुंबई के इन पार्कों में जरूर घूमने जाएं। (Image Credit- Freepik/Instagram)

    HighLights

    1. मुंबई में इन पार्कों में बेहद हर‍ियाली है।
    2. यहां गर्मियों में सुकून का एहसास होता है।
    3. आप यहां फैम‍िली, फ्रेंड या पार्टनर संग जा सकते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं मुंबई की तपती गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में लोगों ने घर से बाहर न‍िकलना भी बंद कर द‍िया है। ज‍िन्‍हें काम पर जाना हाेता है या कोई इमरजेंसी होती है तभी बाहर नि‍कल रहे हैं। इसके बाद भी मुंबई में कुछ ऐसे ठ‍िकाने बचे हैं जो आपको ठंडक और शांत‍ि का एहसास द‍िला सकते हैं।

    मुंबई का व‍िकास तेजी से हुआ है। इस कारण भले ही शहर में हरि‍याली की कमी हो गई है लेक‍िन अभी भी कुछ जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। सुकून भरे पल ब‍िता सकते हैं। आप यहां नेचर को करीब से देख सकते हैं। यहां ठंडी छांव में बैठ सकते हैं और ताजी हवा में सांस ले सकते हैं। आज हम आपको मुंबई के ऐसे 4 गार्डन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको ब‍िल्‍कुल भी गर्मी का एहसास नहीं होगा। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    संजय गांधी नेशनल पार्क, बोरिवली

    मुंबई के बाेर‍िवली ईस्‍ट में बना संजय गांधी नेशनल पार्क नेचर लवर्स के ल‍िए बेस्‍ट डेस्‍ट‍िनेशन माना जाता है। ये मुंबई का इकलाैता नेशनल पार्क है। यहां आपको घने और लंबे पेड़ और रंग-ब‍िरंगे जीव-जंतु देखने को म‍िल जाएंगे। यहां आप चाहें तो फैम‍िली के साथ जा सकते हैं। दोस्‍तों या फ‍िर पार्टनर के साथ आकर भी एंजॉय कर सकते हैं। आप यहां ट्रैकि‍ंग का भी मजा ले सकते हैं।

    कैफी आजमी पार्क, जुहू

    जुहू के बीचोबीच बसा यह पार्क भले ही छोटा हो लेक‍िन यहां की सुंदरता क‍िसी जन्‍नत से कम नहीं है। यहां वॉकिंग ट्रैक, छोटा एम्फीथिएटर भी मौजूद है। पार्क के एक ओर Mangroves देखने को म‍िलेंगे तो दूसरी ओर सुंदर फूलों के पौधे इसे और भी खास बनाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: प्यार के पल-हिमाचल के हसीन नजारे, Honeymoon के ल‍िए बेस्‍ट हैं 5 जगहें! आंख मूंदकर बुक‍ कर लें टि‍कट

    मालाबार हिल एलिवेटेड नेचर ट्रेल

    कमला नेहरू पार्क में बना मालाबार हिल एलिवेटेड नेचर ट्रेल शहर की भीड़भाड़ से दूर है। यहां आकर आपको शांति का एहसास होगा। इसके अलावा आप यहां की हरियाली में खुद को तरोताजा कर सकेंगे। करीब 485 मीटर लंबा यह रास्ता आपको पेड़ों के बीच से होकर ले जाएगा। सबसे अच्छी खास‍ियत तो ये है क‍ि यहां से मुंबई शहर का खूबसूरत नजारा भी दिखता है। अगर आप यहां आने की प्‍लान‍िंग कर रहे हैं तो पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग कराना जरूरी है। इंड‍ियंस के ल‍िए 25 तो वि‍देशी पर्यटकों के लिए एंट्री ट‍िकट 100 रुपए की है।

    प्रियदर्शिनी पार्क, मालाबार हिल

    नेपियन सी रोड पर समुद्र के किनारे बसा ये पार्क क‍िसी जन्‍नत से कम नहीं है। यहां आप जॉग‍िंग या ट्रैक‍िंग दोनाें कर सकते हैं। बच्‍चों के ख‍ेलने के ल‍िए भी ये परफेक्‍ट जगह है। इस पार्क में आपको साफ-सफाई अच्‍छी म‍िलेगी। यहां की हर‍ियाली आपको गर्मी से तो राहत द‍िलाएगी ही, साथ ही सुकून का एहसास भी कराएगी।

    यह भी पढ़ें: Mother's Day पर मां हो जाएंगी हैप्पी, इन 6 बेस्‍ट जगहों की कराएं सैर; अभी करा लें बुकिंग