विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flower Valley Guide: 'वैली ऑफ फ्लावर्स' जाने का बना रहे हैं मन, तो यहां है आपके लिए टूर गाइड

By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
Published: Thu, 18 May 2023 04:55 PM (IST)

Flower Valley Guide उत्तराखंड की ठंडी वादियों और पहाड़ों की गोद में छिपी ये सुंदर जगह नेचर लवर्स के साथ-साथ ...और पढ़ें

'वैली ऑफ फ्लावर्स' जाने का बना रहे हैं मन, पहले पढ़ लें ये खबर
'वैली ऑफ फ्लावर्स' जाने का बना रहे हैं मन, पहले पढ़ लें ये खबर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइस डेस्क। Flower Valley Guide: गर्मी के मौसम में अगर आपका भी दोस्तों या परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मन बन रहा है, तो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक 'फ्लावर वैली' आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। उत्तराखंड की ठंडी वादियों और पहाड़ों की गोद में छिपी ये सुंदर जगह नेचर लवर्स के साथ-साथ हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस सुंदर घाटी में दुर्लभ और विदेशी फूलों की एक बड़ी संख्या यहां देखने को मिलती है। अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं, लेकिन नहीं जानते कि ट्रिप को कैसे प्लान करें, तो परेशान न हों। हम आपके लिए फ्लावर वैली ले जाने के लिए एक गाइड लेकर आए हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

लोकेशन: 'फ्लावर वैली' उत्तराखंड हिमालय में स्थित, फूलों की घाटी एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो अपने अल्पाइन घास के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है। घाटी नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का भी हिस्सा है। यहां की सैर करना खुद को ट्रीट देने के बराबर है।

अनुभव: फूलों की घाटी कोई साधारण डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ एक दिव्य स्थान लगता है। इस अद्भुत आकर्षण वाली जगह का अनुभव करने का सबसे अच्छा तरीका है यहां ट्रेकिंग करना। अगर आप यहां ट्रेकिंग करना चाहते हैं, तो आपको चार दिन का समय लग सकता है, जहां आपको इस घाटी की सुंदरता के अलावा अन्य प्राकृतिक दिव्यता का अनुभव करने का मौका मिलेगा।

तरह-तरह के फूल: जैसा कि नाम से ही पता लग रहा है 'फूलों की घाटी', यहां आपको तरह-तरह के फूल देखने को मिलेंगे, इनमें से कुछ तो ऐसे भी होंगे, जिन्हें आपने शायद पहले कभी न देखा हो। यहां खिलने वाले फूल बेहद सुंदर, विदेशी और दुर्लभ हैं। यहां हिमालयन फूलों की रानी या हिमालयन ब्लू पोपी काफी प्रसिद्ध हैं। फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह काफी परफेक्ट है।

कब जाएं: फूलों की घाटी में जाने का सबसे अच्छा समय जून से अक्टूबर है। इस बीच जाने पर आपको रंग बिरंगे फूलों को देखने का मौका मिलेगा। लेकिन यहां आने का सबसे अच्छा समय जुलाई से अगस्त के बीच का है। यही वह समय है, जब हिमालय के फूल पूरी तरह खिले हुए होते हैं और घाटी पूरी तरह रंगीन नजर आती है।

कैसे पहुंचें: वैली ऑफ फ्लावर ट्रेक की योजना बनाने वालों के लिए, नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। इसके अलावा ऋषिकेश रेलवे स्टेशन नजदीकी रेलवे स्टेशन है। वहीं इसका बेस कैंप गोविंदघाट है, जहां से आपका ट्रेक शुरू होता है। आपको पहले घांघरिया जाना होगा और फिर अपने डेस्टिनशन की ओर बढ़ना है।