Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन में इन 2 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, शिवजी की कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 15 Jul 2024 07:34 PM (IST)

    सावन के महीने में (Sawan 2024) आत्मा के कारक सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं सुखों के कारक शुक्र देव कर्क और सिंह राशि में उपस्थित रहेंग ...और पढ़ें

    Sawan 2024: इस विधि से करें भगवान शिव का अभिषेक
    Sawan 2024: इस विधि से करें भगवान शिव का अभिषेक

    HighLights

    1. सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है।
    2. इस महीने में शिवजी की उपासना की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Horoscope: सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। इस माह में भगवान शिव एवं मां पार्वती भूलोक पर आते हैं। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। वहीं, विवाहित एवं अविवाहित लड़कियां मां गौरी के निमित्त मंगला गौरी व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन का महीना 2 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन 2 राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन को नई दिशा प्राप्त होगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट करें सोमवारी व्रत, मंगला गौरी व्रत और रक्षाबंधन की तारीख

    मकर राशि

    मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा सावन में बरसेगी। मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। सावन के दौरान रुका हुआ धन प्राप्त होगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सावन का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान निवेश कर सकते हैं। प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। इस राशि के लिए शुभ अंक 10 और 11 है। इस तिथि पर शुभ कार्य कर सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। सावन महीने में प्रतिदिन गंगाजल या सामान्य जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं। इस राशि के आराध्य भगवान शिव हैं। कुंभ राशि के लिए शुभ रंग आसमानी है। वहीं, शुभ रत्न नीलम है। इस राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। वर्तमान समय में शनिदेव भी वक्री चाल चल रहे हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि, सावन महीने में आपको राहत मिल सकती है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा कुंभ राशि के जातकों पर पड़ेगी।

    भगवान शिव की कृपा से कुंभ राशि के जातकों के न केवल बिगड़े काम बनने लगेंगे, बल्कि करियर और कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता मिलेगी। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सावन का महीना शुभ साबित हो सकता है। इस महीने में नित-प्रतिदिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही महामृत्युजंय मंत्र का जप करें। भगवान शिव के जलाभिषेक से कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। साथ ही साढ़े साती से भी राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कब है सावन का पहला सोमवार, जानें भगवान शिव की पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।