Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन में इन 2 राशियों को बिजनेस में मिलेगी सफलता, महादेव का आशीर्वाद होगा प्राप्त

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 03:20 PM (IST)

    सावन सोमवार व्रत करने का विधान है। मान्यता के अनुसार इस दिन महादेव का विधिपूर्वक अभिषेक और व्रत करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन म ...और पढ़ें

    Zodiac Signs Sawan 2024: सावन में इन राशियों को प्राप्त होगी महादेव की कृपा
    Zodiac Signs Sawan 2024: सावन में इन राशियों को प्राप्त होगी महादेव की कृपा

    HighLights

    1. सावन का महीने शुभ माना जाता है
    2. यह महीना शिव जी को समर्पित है।
    3. सावन 2 राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024: वर्ष के सभी महीने में सावन को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यह माह देवों के देव महादेव को प्रिय है। पंचांग के अनुसार, साल 2024 में सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हुई है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। धार्मिक मत है कि इस महीने में सच्चे मन से महादेव की पूजा-अर्चना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सावन का महीना मिथुन और कन्या राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इन राशियों (Lord Shiva Favorite zodiac Signs) को कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। इस लेख में जानते हैं कि सावन में इन दोनों राशियों को किस आराध्य को कौन सी चीजें अर्पित करना कल्याणकारी होगा।  

    यह भी पढ़ें: Sawan Pradosh Vrat 2024: सावन में कब-कब रहेगा प्रदोष व्रत? जानें पूजा मुहूर्त और शुभ योग

    मिथुन और कन्या (Gemini and Virgo)

    कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और आराध्य भगवान श्री गणेश हैं। सावन में मिथुन और कन्या के जातकों को विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। साथ ही महादेव की भी उपासना करें, क्योंकि सावन महादेव को प्रिय है।

    इन राशियों का शुभ रंग हरा है, तो ऐसे में पूजा के दौरान प्रभु को मूंग दाल और दूर्वा अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से जातक के जीवन में आने वाले सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। पूजा के अंत में प्रभु को मोदक, फल, दूध और दही का भोग लगाना चाहिए। इससे जातक को बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी।

    इस महीने में मिथुन राशि के जातकों को पश्चिम दिशा और कन्या राशि के लोगों को दक्षिण दिशा में यात्रा करना बेहद फलदायी साबित होता है।  

    मिथुन राशियों के लिए मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार और कन्या राशियों के लिए बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन शुभ है। इस दिनों समर्पित देव-देवताओं को पूजा-अर्चना करनी चाहिए।  

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: क्यों सावन में साग और दही खाने की है मनाही और क्या है इसका धार्मिक एवं वैज्ञानिक कारण?


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

     

    खबरें और भी