विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर न ढकने वाली महिलाओं पर कार्रवाई कर रहा ईरान, UN ने जताई चिंता; जल्लादों वाले हैं नियम!

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 26 Apr 2024 11:57 PM (IST)

ईरान में सिर ढकने के नियमों का पालन न करने पर कई महिलाओं और लड़कियों को हिरासत में लिया गया ...और पढ़ें

सिर न ढकने वाली महिलाओं पर कार्रवाई कर रहा ईरान- UN
सिर न ढकने वाली महिलाओं पर कार्रवाई कर रहा ईरान- UN

आईएएनएस, जिनेवा। ईरान में सिर ढकने के नियमों का पालन न करने पर कई महिलाओं और लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र अधिकार अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नियम नहीं मानन पर कोड़े मारने का प्रावधान

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने ईरान के उस मसौदा कानून की आलोचना व्यक्त की, जिसके तहत सिर ढकने के नियमों का पालन न करने पर 10 साल की जेल की सजा के साथ कोड़े मारने की सजा दी जाएगी। तुर्क ने तेहरान से लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा को दूर करने का आह्वान किया।

नौ लोगों को दी गई है फांसी

तुर्क ने रैपर तुमाज सालेही को मौत की सजा दिए जाने की भी आलोचना की जो 2022 के प्रदर्शनों के दौरान प्रमुख चेहरा थे। तुर्क के कार्यालय के अनुसार, कुर्द महिला महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों में भूमिका के लिए नौ लोगों को फांसी दी गई है। अमिनी को मोरेलिटी पुलिस ने अपना सिर ठीक से नहीं ढकने के कारण हिरासत में लिया था।

यह भी पढ़ेंः 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', जयराम रमेश बोले- कमजोर वर्ग के लोगों को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

यह भी पढ़ेंः SC On EVM: VVPAT की शत-प्रतिशत अनिवार्यता की मुहिम जारी रखेगा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस ने क्या कहा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।