यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चीता और तेंदुए में कौन है ज्यादा ताकतवर, जानें बिग कैट्स की सभी प्रजातियों की खाासियत
difference between Cheetah and Leopard चीता बाघ और तेंदुआ भी बिल्ली यानी ब्लैक कैट की ही प्रजाति है। चीता और तेंदुआ दिखने में एक जैसे लग सकते हैं। ते ...और पढ़ें

ग्वालियर, जागरण आनलाइन डेस्क। Difference between Cheetah and Leopard: बिल्ली को तो सभी ने देखा है, लेकिन क्या आपको पता है कि चीता, बाघ और तेंदुआ भी बिल्ली यानी ब्लैक कैट की ही प्रजाति है। देश में अभी तक केवल तेंदुआ और बाघ ही मिलते थे, लेकिन अब चीता भी देखने को मिलेगा। चीता और तेंदुआ दिखने में एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन दोनों के बीच के अंतर को समझने के लिए कुछ बातों को समझना होगा। इन दोनों में समानता की वजह से लोग अक्सर भ्रम में पड़ जाते हैं।
चीता
- अफ्रीका और दक्षिण-पश्चिम एशिया में पाया जाता है। ईरान के खुरासान में भी इनकी छोटी आबादी पाई जाती है।
- एक स्वस्थ चीता 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। यह घास के हरे मैदानों में रहना पसंद करता है।
- पेड़ों पर चीते कम चढ़ते हैं।
- मादा चीते का वजन 43 किलो और नर चीते का वजन 54 किलो तक होता है।
- चीते के शरीर पर काले धब्बे गोल डॉट्स की तरह होते हैं। चेहरे पर आंसू जैसी लंबी काली लाइन होती है।

तेंदुआ
- देश में तेंदुओं की आबादी 12852 है। इनमें से मध्य प्रदेश में 3421, कर्नाटक में 1783 और महाराष्ट्र में 1690 तेंदुए हैं।
- तेंदुआ भारत में सबसे ज्यादा है। इनके शरीर पर धब्बे फूल की पंखुडियों के समान होते हैं।
- तेंदुआ पेड़ों में अधिक समय व्यतीत करता है। नर तेंदुए का वजन 60 से 70 किलोग्राम और मादा का वजन 30 से 40 किलोग्राम होता है।
- शेर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। यह एक बार में 36 फीट की छलांग लगा सकता है।
शेर
.jpg)
- एक शेर का औसत जीवन काल 10 से 14 वर्ष तक होता है
- नर शेर का वजन 120 से 140 किलोग्राम होता है, जबकि मादा का वजन 90 से 110 किलोग्राम होता है।
- बिल्ली प्रजाति के सबसे बड़े जानवरों में से एक है। एक बार पूरे अफ्रीका, एशिया और यूरोप में पाए जाने के बाद, वे अब दुनिया के केवल दो क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
बाघ

खबरें और भी
- मध्य प्रदेश में 526 सबसे ज्यादा बाघ होने के कारण इसे देश में टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है।
- भारत के 20 राज्यों में 2967 बाघ हैं। मध्य प्रदेश में 526, कर्नाटक में 524, उत्तराखंड में 442, महाराष्ट्र में 312 और तमिलनाडु में 264 हैं।
- बाघ का शरीर नारंगी या लाल रंग का होता है। उसके छाती, गर्दन, पेट और पैरों के अंदर बहुत बोल्ड, असमान काली धारियां और सफेद क्षेत्र होता है।
- बाघ के शरीर पर दिखाई देने वाली धारियां छलावरण की तरह काम करती हैं, इससे उन्हें झाड़ियों छिपने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-