यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जयमाला से पहले लड़के के बारे में पता चली ऐसी बात… 10 लाख पर भी नहीं बनी बात; दोनों पहुंच गए हवालात
भोपाल के नजीराबाद थाने से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। सगाई करने के बाद लड़के में कुछ खोट नजर आने पर बेटी के पिता ने शादी करने से मना कर दिया। ...और पढ़ें

जेएनएन, भोपाल। भोपाल के नजीराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पहले लड़के से सगाई के बाद लड़की वालों ने शादी के लिए मना कर दिया। यह बात वर पक्ष को काफी नागवार गुजरी। उसने लड़के के पिता से शादी नहीं करने पर 10 लाख रुपये की मांग रख दी। इतना ही नहीं बदमाशों के साथ जाकर लड़के के परिवार के लोगों के खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल भी काटकर ले गए।
फूलसिंह के साथ तय किया था रिश्ता
शिकायत की जांच कर पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। नजीराबाद थाना प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि ग्राम गढ़ा ब्राह्मण निवासी पंचम तंवर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि पांच वर्ष पहले उसने अपने बेटी का रिश्ता कोलूखेड़ी गांव के फूलसिंह के साथ तय किया था।
दोनों परिवार में हो गई रंजिश
कुछ दिन बाद वर पक्ष के बारे में कुछ इस तरह की बातें पता चली, जिन्हें सुनने के बाद उसने बेटी का रिश्ता फूलसिंह से करना उचित नहीं लगा। इस बात से उसने फूलसिंह और उसके परिवार को अवगत करा दिया। उसके बाद से फूलसिंह और उसका बड़ा भाई मांगीलाल उनसे रंजिश रखने लगे।
10 लाख पर नहीं बनी बात
साथ ही धमकी देने लगे कि या तो बेटी की शादी फूलसिंह के साथ करो, नहीं तो झगड़े की राशि के 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। दो माह पहले दोनों भाई कुछ लोगों को साथ लेकर उसके गांव पहुंचे थे और खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल काटकर ले गए थे।
खबरें और भी
दोनों को किया गया गिरफ्तार
लगातार अड़ीबाजी ओर जान माल के खतरे को देखते हुए पंचम तंवर ने सोमवार दोपहर में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच कर पुलिस ने आरोपित फूलसिंह और उसके भाई मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
15 की दुल्हन और 17 का दूल्हा, पुलिस ने पहुंच कर रुकवाई शादी
बता दें कि एक अन्य मामले में सुरखी विधानसभा के ग्राम हीरापुर में पुलिस ने 15 साल की लड़की और 17 साल के लड़के का हो रहा बाल विवाह रुकवाया। बाल विवाह की सूचना के बाद महिला बाल विकास की टीम के साथ पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हीरापुर में पहुंचकर पुलिस और प्रशासन की टीम ने बाल विवाह की जांच की और वर पक्ष को समझाइश देकर बाल विवाह को रोका।
इस मामले में लड़के की उम्र मात्र 17 वर्ष थी और लड़की की उम्र 15 साल दोनों ही नाबालिग थे। बताया गया गया है कि पुलिस को सूचना मिलने पर दूल्हे को 3 घंटे तक छिपा के रखा गया। दोनों ही पक्षों को समझाइश दी गई और बारात को वापस किया गया। टीम में विशेष किशोर इकाई से ज्योति तिवारी महिला बाल विकास से अरुण सिंह, परियोजना अधिकारी सुपर वाइजर प्रतिभा राजपूत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुरखी पुलिस शामिल रही।