Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी : अब भोपाल से धनबाद-चोपन तक सीधी रेल सेवा, यहां देखें शेड्यूल, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 11:32 PM (IST)

    भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो रही है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सेवा जबलपुर या प्रयागराज में ट्रेन बदलने की परेश ...और पढ़ें

    भारतीय रेल (प्रतीकात्मक चित्र)

    भारतीय रेल (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। तीसरी पिट लाइन के तैयार होते ही राजधानी भोपाल के यात्रियों को बड़ी सौगात मिल गई है। अब भोपाल से झारखंड के औद्योगिक शहर धनबाद और उत्तर प्रदेश के चोपन के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। वर्षों से लंबित यह मांग पूरी होने से यात्रियों को अब जबलपुर, प्रयागराज या अन्य जंक्शन पर ट्रेन बदलने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

    नई सेवा का शुभारंभ 24 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी को शाम 7:30 बजे भोपाल से रवाना होगी, जबकि धनबाद से विशेष ट्रेन 25 फरवरी को रात 10:35 बजे चलेगी। नियमित संचालन निर्धारित तिथियों से प्रारंभ होगा। इस ट्रेन के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।

    औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ

    यह ट्रेन केवल भोपाल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सिंगरौली, शहडोल, कटनी, सागर, बीना और विदिशा जैसे शहरों को भी जोड़ते हुए धनबाद और बोकारो के औद्योगिक एवं कोयला क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी देगी। व्यापार, रोजगार और शिक्षा से जुड़े यात्रियों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी। ट्रेन आधुनिक एलएचबी कोचों से सुसज्जित होगी, पूर्णतः इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी और इसका मेंटेनेंस रानी कमलापति स्टेशन पर किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- MP: डूब क्षेत्र में आपत्ति के बाद भी PWD ने बना दी सड़क, 47 करोड़ डूब गए; CAG रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

    भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)

    ट्रेन नंबर 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस 27 फरवरी से हर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार रात 8:55 पर चलेगी। अगले दिन शाम 6 48 पर चंद्रपुरा, 7018 पर कतरास और रात 8:20 पर धनबाद आएगी।

    वापसी में 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस 1 मार्च से प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार धनबाद से सुबह 7:20 पर खुलेगी 7:45 पर कतरास 8 13 पर चंद्रपुरा होकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। 1188 किमी की दूरी लगभग 23 घंटे 35-40 मिनट में पूरी होगी।

    खबरें और भी

    यहां ठहराव लेकर चलेगी

    भोपाल से चलने वाली ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी, बरगवां, सिंगरौली, करेला रोड, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, नगर ऊंटारी, गढ़वा, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, खलारी, पतरातू, रांची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, कतरास होते हुए धनबाद जाएगी।

    भोपाल-चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस

    ट्रेन नंबर 11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस 1 मार्च 2026 से प्रत्येक रविवार दोपहर 2:05 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे चोपन पहुंचेगी।

    वापसी में 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस हर सोमवार शाम 5:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:10 बजे भोपाल पहुंचेगी। 731 किमी का सफर लगभग 14 घंटे में तय होगा।

    सीधी और आरामदायक यात्रा की यह सुविधा राजधानी के यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। अब बिना ट्रेन बदले लंबी दूरी तय करना आसान, समय बचाने वाला और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।