Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को 'साइनाइड बम' से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, खाली कराया परिसर

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 02:09 PM (IST)

    भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को ईमेल के जरिए साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया कि बम दोपहर 12:15 बजे ...और पढ़ें

    पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की धमकी से मची अफरा-तफरी।

    पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की धमकी से मची अफरा-तफरी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को भेजे गए संदेश में दावा किया कि परिसर में साइनाइड युक्त बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे।

    ईमेल में सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और छात्रों को भवन खाली कराने की चेतावनी दी गई थी। संदेश में धार्मिक नारे का उल्लेख भी किया गया, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

    peoples university 2155

    डीन को मिला धमकी भरा मेल

    जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के डीन की आधिकारिक ईमेल आईडी पर यह संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ। मेल में धमकी देने वाले शख्स ने लिखा... आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल ले...अल्लाह हू अकबर! 

    यह भी पढ़ें- इलाज के बहाने भोपाल लेकर आया, होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, ग्वालियर के डॉक्टर पर केस दर्ज

    एहतियातन खाली कराया गया परिसर

    ईमेल मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर क्लासरूम, ओपीडी और प्रशासनिक भवनों को फौरन खाली कराया गया। छात्रों, डॉक्टरों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हर संदिग्ध स्थान की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

    peoples university 2156

    इस मामले में निशातपुर थाना प्रभारी ने कहा कि डीन के पास एक ई-मेल आया है। इसे अफवाह अभी फिलहाल नहीं कह सकते। अंदर हमारी टीम में जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी को खाली करवा दिया गया। मेल कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    peoples university 2157

    ई-मेल में यह लिखा संदेश

    टीएनएलए एस. मारन विंग से रमीज़ा हुसैन ने लिखा है कि तमिलनाडु के कांस्टेबलों को निवेथा पेथुराज उदयनिधि और अन्य डीएमके रखैलों के कपड़े और गंदे बर्तन साफ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस कारण कई लोगों ने अपमान का अनुभव किया है। इसलिए, मनीस्ट और पाक 151 सेल के पूर्व क्यू ब्रांच सदस्य, जो मदुरै में संचालित हैं, ने आज आपके मेडिकल कॉलेज को ट्विनिंग आईईडी लगाकर निशाना बनाया है। जहां साइनाइड गैस से युक्त दोनों आईईडी एक साथ विस्फोट करेंगे, ताकि इस रिवाज के खिलाफ आवाज उठे और तमिलनाडु में कांस्टेबलों के लिए 1979 के नैनार दास पुलिस यूनियन की सिफारिशों को लागू किया जा सके।