ट्विशा डेथ केस में Video आया सामने, मौत से पहले सीढ़ियां चढ़ती दिखीं, पति समेत तीन लोग देते रहे CPR
राजधानी भोपाल में सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है। इस फुटेज में ट्विशा ...और पढ़ें

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में स्थित सेवानिवृत्त जिला व सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर में बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है। सीसीटीवी फुटेज में 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा मौत से कुछ देर पहले घर की सीढ़ियां चढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वीडियो में उनके पति समर्थ सिंह समेत तीन लोग उन्हें बचाने के लिए CPR देने की कोशिश करते नजर आते हैं।
फुटेज में पूर्व जज गिरिबाला सिंह भी सीढ़ियां चढ़ते और गेट खोलकर एक कमरे में जाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के अंत में तीन लोग ट्विशा को उठाकर सीढ़ियों से नीचे ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।
पिछले मंगलवार को हुई थी मौत
ट्विशा शर्मा 12 मई, मंगलवार की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगने से आत्महत्या बताई गई थी, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों और मृतका के स्वजन के आरोपों के बाद मामला संवेदनशील बन गया।
पति-सास पर केस दर्ज
मामले में पुलिस ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। फिलहाल समर्थ सिंह फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने समर्थ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं सास गिरिबाला सिंह को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
डेटिंग ऐप पर हुई थी मुलाकात
जानकारी के मुताबिक ट्विशा और समर्थ की मुलाकात वर्ष 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी।
SIT कर रही जांच, आरोपित पति फरार
इस हाईप्रोफाइल डेथ केस की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है। मिसरोद एसीपी रजनीश कश्यप के नेतृत्व में टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार समर्थ सिंह की तलाश लगातार जारी है। अब सामने आए वीडियो फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।