Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल में आवारा कुत्तों को भगा रही महिलाओं पर तलवार से हमला, एक के पेट में जख्म, दूसरी का हाथ कटा

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 09:03 PM (IST)

    भोपाल में आवारा कुत्तों को भगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दो महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में एक महिला के पेट में तलवार घुस गई, ज ...और पढ़ें

    कुत्तों को लेकर विवाद में महिलाओं पर हमला (वीडियो ग्रैब)

    कुत्तों को लेकर विवाद में महिलाओं पर हमला (वीडियो ग्रैब)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। आवारा कुत्तों को भगा रही महिलाओं पर कथित पशुप्रेमी ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में एक महिला के पेट में तलवार घुस गई, वहीं दूसरी महिला का हाथ कट गया। बताया जा रहा है कि आरोपित एक निलंबित सरकारी अधिकारी है।

    कुत्तों के आतंक से परेशान

    थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि लक्ष्मी ठाकुर और वंदना सेन शहर के अयोध्या नगर के कांता श्रवण कालोनी में रहती हैं। कई बार कुत्तों ने कॉलोनी के बच्चों को काटा था। परेशान होकर दोनों महिलाओं ने नगर निगम में शिकायत की। शिकायत पर नगर निगम का अमला कुछ कुत्तों को पकड़ कर ले गया।

    कुत्तों को वापस छोड़ने से बढ़ा विवाद

    जैसे ही इस बात की जानकारी पिपलानी के शांति नगर निवासी अशोक सिंह चौहान को मिली तो उसने दबाव बनाकर आवारा कुत्तों को वापस कॉलोनी में छुड़वा दिया। बुधवार रात जब कॉलोनी में नगर निगम कर्मी दोबारा कुत्तों को छोड़ने आए थे, उसी समय कुछ लोग कुत्तों को खाना खिलाने लगे और दोनों महिलाओं ने विरोध करते हुए कुत्तों को भगाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई।

    यह भी पढ़ें- इटारसी में रफ्तार का कहर : 8 साल की मासूम को कार ने मारी टक्कर, 5 फीट तक उछलकर गिरी, हालत गंभीर

    अयोध्यानगर पुलिस ने दोनों पक्षों पर एनसीआर की कार्रवाई की थी। गुरुवार को अशोक चौहान कुछ लोगों को लेकर फिर कॉलोनी में आया। इसी बात पर लक्ष्मी व वंदना ने विरोध किया। इसी दौरान अशोक ने तलवार से महिलाओं पर हमला कर दिया। लक्ष्मी के पेट में तलवार घुस गई। वहीं वंदना का दाहिना हाथ कट गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    खबरें और भी