राजस्थान में प्रेमिका से मिलने पहुंचे भोपाल के युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पेशाब पिलाने का आरोप, पुलिस ने कराया मुक्त
भोपाल के कोलार निवासी सोनू अपनी प्रेमिका से मिलने राजस्थान के झालावाड़ गया था। वहां युवती के परिजनों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और कथित तौर पर प ...और पढ़ें

युवक को बेरहमी से पीटा (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र से प्रेमिका से मिलने राजस्थान गया एक युवक वहां बंधक बना लिया गया। कजलीखेड़ा निवासी 18 वर्षीय सोनू अपनी प्रेमिका के बुलावे पर राजस्थान के झालावाड़ जिले के पुलोरो गांव पहुंचा था, जहां युवती के स्वजनों ने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और उसके साथ बेहरमी से मारपीट की।
पुराना प्रेम-प्रसंग बना विवाद की वजह
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार सोनू प्राइवेट काम करता है और उसका युवती से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब एक माह पहले सोनू युवती को अपने साथ कोलार लेकर आया था, जहां दोनों कुछ दिन साथ रहे।
करीब 15 दिन पहले युवती के स्वजन उसे समझाकर अपने साथ गांव वापस ले गए थे। इसके बाद तीन दिन पहले युवती ने ही सोनू को फोन कर गांव बुलाया और साथ चलने की बात कही। इसी के चलते सोनू पुलोरो गांव पहुंचा, जहां उसे बंधक बना लिया गया। आरोप है कि उन्होंने बोतल में पेशाब भरकर युवक को पिलाई है। साथ ही प्रताड़ना का वीडियो रिकॉर्ड कर युवक के स्वजन को भेजा।
यह भी पढ़ें- भोपाल में गोवंश का कटा पैर व सिर मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने अवशेषों की अर्थी निकाली, थाने का किया घेराव
परिजनों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही सोनू के स्वजनों ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोलार पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले की पुलिस से संपर्क किया। रविवार को झालावाड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को मुक्त कराया।
खबरें और भी
सोनू को लेने के लिए उसके परिजन झालावाड़ पहुंच चुके हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है।