Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Chunav 2023: देवरी में लड़ाई होगी घमासान, भाजपा ने ब्रजबिहारी पटेरिया को उतारा मैदान में

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 04:00 AM (IST)

    भाजपा ने देवरी विधानसभा क्षेत्र से ब्रजबिहारी पटेरिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पटेरिया 24 दिसंबर 2022 को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। द ...और पढ़ें

    देवरी से ब्रजबिहारी पटेरिया को प्रत्याशी बनाए जाने से मुकाबला होगा घमासान
    देवरी से ब्रजबिहारी पटेरिया को प्रत्याशी बनाए जाने से मुकाबला होगा घमासान

    HighLights

    1. देवरी से दो बार विधायक का चुनाव लड़े, एक जीते, एक हारे पटेरिया
    2. देवरी से ब्रजबिहारी पटेरिया को प्रत्याशी बनाए जाने से मुकाबला घमासान होगा
    3. लगातार दो बार से हर्ष यादव जीतते आ रहे हैं, यहां भाजपा है कमजोर

    सागर, जेएनएन: भाजपा ने विधायक पद के प्रत्याशी की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र से ब्रजबिहारी पटेरिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पटेरिया 24 दिसंबर 2022 को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलवाया व भाजपा की सदस्यता दिलाई।

    दो बार देवरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं पटेरिया

    पार्टी में शामिल होने के बाद से ही वे क्षेत्र में लगातार संपर्क कर रहे थे। पटेरिया की पहचान एक दबंग नेता के रूप में है। इससे पहले वे दो बार देवरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने 1998 में यहां से चुनाव लड़ा और भाजपा के भानु राणा को 10089 मतों से पराजित किया था। कांग्रेस ने पटेरिया को 2008 में फिर विधायक पद का प्रत्याशी घोषित किया।

    यह भी पढ़ें- भाजपा ने अब तक की 78 उम्मीदवारों की घोषणा, राष्ट्रीय स्तर के कई नेताओं पर चला दांव

    पटेरिया पर लगे आरोप

    वहीं, दूसरी ओर भाजपा के भानु राणा फिर मैदान में उतरे, लेकिन इस बार उन्हें 11505 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। एक विधानसभा चुनाव में पटेरिया पर अपनी ही पार्टी यानी तत्कालीन कांग्रेस के उम्मीदवार पर मारपीट का आरोप लगा था। वर्ष 2013 में ब्रजबिहारी पटेरिया को कांग्रेस ने रहली से कद्दावर नेता गोपाल भार्गव के खिलाफ मैदान में उतारा। इस चुनाव में पटेरिया को 51765 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज, भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

    कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दाम थामा

    वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर्ष यादव के मंत्री बनने के बाद से पटेरिया की उपेक्षा होने लगी थी, इसीलिए उन्होंने कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दाम थामा। देवरी भाजपा की कमजोर सीटों में से एक है। यहां से लगातार दो बार से हर्ष यादव जीतते आ रहे हैं। अब यहां से ब्रजबिहारी पटेरिया को प्रत्याशी बनाए जाने से मुकाबला घमासान होगा।

    खबरें और भी