विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morena Road Accident: मुरैना में बड़ा सड़क हादसा, मेहंदीपुर बालाजी जा रही बस पलटी; 40 यात्री घायल

Published: Tue, 02 Apr 2024 07:34 AM (IST)

Morena Road Accident मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात मुरैना से मेहंदीपुर ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुरैना में भीषण सड़क हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)
मध्य प्रदेश के मुरैना में भीषण सड़क हादसा (प्रतीकात्मक फोटो)

डिजिटल डेस्क, मुरैना। Morena Road Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना से मेहंदीपुर बालाजी जा रही बस पलट गई। यह हादसा देर रात हुआ है। हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। इस भीषण हादसे में बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रात करीब 12 बजे हुई।

घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल दो बालिकाओं को उपचार के लिए ग्‍वालियर रेफर किया गया है।

सभी यात्री जा रहे थे मेहंदीपुर बालाजी 

टीआई इंस्पेक्टर आलोक परिहार ने इस हादसे को लेकर कहा, ''यह श्रद्धालुओं की बस थी जो मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जा रही थी और ग्वालियर से निकली थी...घायलों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सर्वोत्तम संभव उपचार मिल रहा है। सभी घायलों को वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया है...।"

घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल 

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिकरौदा नहर के समीप NH44 पर हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्‍थानीय जिला चिकित्‍सालय लाया गया।

यह भी पढ़ें- 'मैं उसे जान से मार दूंगा जिसने...', लव ट्रायंगल में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका का उजाड़ा घर; फोन रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।