Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    त्विषा केस में पुलिस की लापरवाही की जांच भी शुरू, फोरेंसिक विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय CBI टीम पहुंची भोपाल

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 08:43 PM (IST)

    मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच शुरू हो गई है, सीबीआई ने इस संबंध में सवाल उठाए थे। भोपाल में फोरेंसिक विशेषज्ञों की ए ...और पढ़ें

    गिरिबाला के बंगले के बाहर सीबीआई टीम (फाइल फोटो)

    गिरिबाला के बंगले के बाहर सीबीआई टीम (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बहुचर्चित मामले में अब पुलिस की लापरवाही की जांच भी शुरू हो गई है। सीबीआई ने केस अपने हाथ में लेने के बाद ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

    सबसे बड़ी लापरवाही त्विषा की फांसी में फंदे के तौर पर इस्तेमाल बेल्ट को कटारा हिल्स थाने के सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा के पास दो दिन तक रखे रहने से जुड़ी है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि इसकी जांच मिसरोद के एसीपी रजनीश कश्यप को दी गई है।

    सीबीआई की एक और टीम आई

    इस बीच, फोरेंसिक विशेषज्ञता की जरूरत को देखते हुए मंगलवार देर रात CBI की तीन सदस्यीय एक और टीम भोपाल पहुंची। यह टीम एम्स दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा तैयार की जा रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन करेगी। सूत्रों के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों में यह रिपोर्ट हाई कोर्ट में सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत कर दी जाएगी। इसके बाद इसे सीबीआई को सौंपा जाएगा। बुधवार को सीबीआई टीम ने कटारा हिल्स थाना के दो पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज किए।

    जेल में गिरिबाला शांत, समर्थ बेचैन

    उधर, मामले में आरोपित त्विषा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जेल में पहली यानी मंगलवार की रात सामान्य रही। वह चैन से सोईं लेकिन त्विषा का पति समर्थ सिंह जेल में बेचैनी में टहलता रहा। जेल में हुई मेडिकल जांच में दोनों की सेहत सामान्य बताई गई। दोनों ने जेल का ही भोजन किया।

    खबरें और भी

    गिरिबाला सिंह ने जरूर चने की दाल खाने से इन्कार किया। दोनों ने किसी विशेष आहार की मांग नहीं की। बुधवार सुबह दोनों से मुलाकात करने गिरिबाला सिंह का बड़ा बेटा सिद्धार्थ जेल पहुंचा। बता दें, दोनों 16 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।

    जेल में राजा युवनाश्व की कथा पढ़ रहा समर्थ

    समर्थ जेल में "द प्रेगनेंट किंग' पुस्तक पढ़ रहा है। देवदत्त पटनायक का यह उपन्यास राजा युवनाश्व की कथा पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि सूर्य वंश के प्रतापी राजा युवनाश्व ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करवाया था। ब्राह्मणों ने अभिमंत्रित जल यज्ञशाला में ही रखा था, जिसे सुबह रानी को पिलाया जाना था। रात में प्यास लगने पर राजा ने वही जल पी लिया, जिससे उनके पेट में गर्भ आ गया। बाद में उनका पेट चीरकर प्रसव कराया गया। यही शिशु आगे चलकर राजा मांधाता के नाम से जाना गया।

    यह भी पढ़ें- हिंज एप से शुरू हुआ था प्यार, इंदौर में त्विषा से पहली मुलाकात...जांच एजेंसियों के समक्ष समर्थ ने खोले कई राज, बताया कहां-कहां काटी फरारी