Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP News: CM शिवराज सिंह ने बांटे नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र, कहा- प्रदेश के लोगों को आप पर गर्व है

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 11:00 AM (IST)

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी के सिद्धांतों को ...और पढ़ें

    CM शिवराज सिंह ने बांटे नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र
    CM शिवराज सिंह ने बांटे नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘पुलिस की वर्दी के सिद्धांतों को नहीं भूलना चाहिए, यह लोगों की रक्षा करना, नागरिकों की मदद करना और अपराधियों को पकड़ना है। हमें गर्व के साथ अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।’

    उन्होंने आगे कहा कि लोगों के प्रति, फूल से भी कोमल लेकिन हीरे से भी सख्त अपराधियों के प्रति जो मध्य प्रदेश पुलिस है। लोगों को आपके योगदान पर गर्व है।