Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM शिवराज ने सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का किया लोकार्पण, बोले- भगवान के बाद डॉक्टर्स का दूसरा स्थान

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 05:42 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल में सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान से पहली प्रार्थना यही करता ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया (फोटो: @OfficeofSSC)
    मुख्यमंत्री ने सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया (फोटो: @OfficeofSSC)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री ने भोपाल में सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का किया लोकार्पण
    2. डॉक्टरों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

    भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल में सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य की पहली प्राथमिकता है। यदि हम स्वस्थ हैं तो देश तथा प्रदेश की उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें: CM शिवराज के संघर्ष की कहानी बयां कर रहा 'जैत' गांव, पिता की डांट के बावजूद करते थे मजदूरों के हक की बात

    उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण के लिए हम निरंतर कार्यरत हैं। आज भोपाल में नवनिर्मित सागर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां प्रदेश के साथ ही देश के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

    CM शिवराज ने किया पौधारोपण

    मुख्यमंत्री शिवराज ने अस्पताल पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान से पहली प्रार्थना यही करता हूं कि किसी को अस्पताल न जाना पड़े और यदि जाए तो पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर वापस जाए। मेरी प्रार्थना भगवान के बाद डॉक्टरों से भी है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज ने डॉक्टरों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया।

    इसे भी पढ़ें: सुरक्षा कानून, स्वास्थ्य बीमा, होम लोन... मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने पत्रकारों के लिए खोला पिटारा

    उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया। 'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्' सब धर्म का पालन करने का माध्यम अगर कोई है, तो यह शरीर है। भगवान के बाद दूसरा स्थान किसी का है, तो वो डॉक्टर्स का है। उन्होंने आगे कहा कि मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार देकर स्वस्थ बनाइए, इसी में आपके जीवन की सार्थकता है। अपने लिए जिये तो क्या जिये, ऐ दिल तू जी जमाने के लिए।

    खबरें और भी