विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग का हक छीना', पीएम मोदी बोले- पूरे देश में यही फार्मूला लागू करना चाहता है विपक्ष

Published: Wed, 24 Apr 2024 09:08 PM (IST)

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह इन ...और पढ़ें

मध्यप्रदेश के सागर में पीएम मोदी की सभा।
मध्यप्रदेश के सागर में पीएम मोदी की सभा।

डिजिटल डेस्क, सागर। सागर के बड़तूमा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। उसने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया था, जिसे भाजपा ने सत्ता में आते ही खत्म कर दिया। कांग्रेस ने अब फिर से कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। मुस्लिमों की सभी जातियों को ओबीसी कोटे में डाल ​दिया है। कांग्रेस यही फार्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है। उसने ओबीसी से उनका हक छीन लिया है। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है। संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है। बाबा साहेब का घोर अपमान किया है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति भी छीनना चाहती है।

अगर माताओं-बहनों ने थोड़ी पूंजी बचाई होगी और अनाज के डब्बे में कुछ रखा होगा तो कांग्रेस एक्स-रे करके वह भी निकाल लेगी। लाकर में रखे गहने और महिलाओं के मंगलसूत्र भी, कांग्रेस सब खोजने में लगेगी। फिर कहती है हम इसे छीन लेंगे और बांट देंगे। आपसे ये छीन कर कांग्रेस अपने वोट बैंक को देना चाहती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह इन हेरिटेंस टैक्स लेगी। मेहनत करके, मुसीबतों को झेलकर जो सं​पत्ति आपने बचाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।