Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'शव सड़ने लगा है, कृपया इसे ले जाएं', ट्विशा के परिवार से पुलिस की रिक्वेस्ट

    Updated: Wed, 20 May 2026 12:19 PM (IST)

    पुलिस ने ट्विशा शर्मा के परिवार से भोपाल एम्स की मोर्चरी से उनका शव ले जाने को कहा है, क्योंकि 13 मई से रखा शव सड़ने लगा है और एम्स में -80°C की सुविध ...और पढ़ें

    ट्विशा के परिजनों से पुलिस ने किया शव ले जाने का अनुरोध। (फाइल फोटो)

    ट्विशा के परिजनों से पुलिस ने किया शव ले जाने का अनुरोध। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पुलिस ने ट्विशा शर्मा का शव ले जाने को कहा।

    2. भोपाल एम्स में शव सड़ने लगा, सुविधा का अभाव।

    3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी और शरीर पर चोटें मिलीं।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा के परिवार को एक मुश्किल फैसला लेना है। पुलिस ने ट्विशा के परिवार को उसके शव को वापस ले जाने के लिए कहा है। पुलिस ने परिवार को बताया है कि 13 मई से AIIMS भोपाल की मोर्चरी में रखा उसका शव अब सड़ने लगा है।

    पुलिस ने परिवार को लिखे एक पत्र में कहा, "ट्विशा का शव लंबे समय से मुर्दाघर में रखा हुआ है और उसके सड़ने की प्रबल संभावना है। इसलिए, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया शव को ले जाने की व्यवस्था करें।"

    'एम्स भोपाल में नहीं है ये सुविधा'

    पुलिस ने परिवार को लिखे पत्र में आगे कहा, "अभी शव को एम्स भोपाल की मोर्चरी में -4 डिग्री सेल्सियस पर रखा गया है। शव को सड़ने से बचाने के लिए उसे -80 डिग्री सेल्सियस पर रखना जरूरी है। एम्स भोपाल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।" पत्र में यह भी कहा गया है कि पुलिस को दोबारा पोस्टमार्टम कराने पर कोई आपत्ति नहीं है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया?

    पहला पोस्टमार्टम 13 मई को पूरा हुआ था। ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मौत का कारण "लिगेचर से फांसी" (antemortem hanging by ligature) था और साथ ही रिपोर्ट में उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर किसी कुंद चीज से लगी कई सामान्य चोटों का भी जिक्र किया गया है।

    खबरें और भी

    रिपोर्ट में गर्दन के बाईं ओर खरोंचें, बाईं ऊपरी बांह, बाईं निचली बांह, दाईं कलाई और दाईं अनामिका उंगली पर चोट के निशान भी दर्ज किए गए। मेडिकल बोर्ड ने यह निष्कर्ष निकाला कि भले ही मौत का कारण फांसी था लेकिन अन्य चोटें मौत से पहले की साधारण चोटें मालूम होती हैं।

    यह भी पढ़ें: 'भेड़ की खाल में भेड़िया', ट्विशा शर्मा के पिता ने समर्थ सिंह के बारे में और क्या खुलासा किया?