Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे स्टेशनों पर ‘नकली नोटों’ की गड्डी से फांसते से शिकार, दिल्ली की टप्पेबाज गैंग का भोपाल में पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 05:28 PM (IST)

    दिल्ली की 'टप्पेबाज' गैंग का भोपाल जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल, नकदी और वाहन सहित नौ लाख रुपये का सा ...और पढ़ें

    भोपाल जीआरपी की गिरफ्त में आरोपित।

    भोपाल जीआरपी की गिरफ्त में आरोपित।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और सेना के जवानों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाली दिल्ली की 'टप्पेबाज' गैंग का भोपाल जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। यह गिरोह बातों के जाल में उलझाकर पलक झपकते ही लोगों की जेबें साफ कर देता था। पुलिस ने गैंग के छह सदस्यों को दबोचकर उनके पास से चोरी के मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन सहित करीब नौ लाख रुपये का सामान बरामद किया है।

    शातिर तरीके से करते थे लूट

    जीआरपी भोपाल टीआई जहीर खान ने बताया कि इस गिरोह के काम करने का तरीका बेहद चालाक और फिल्मी था। ये बदमाश कागज के टुकड़ों को रुमाल में लपेटकर नोटों की 'नकली गड्डी' तैयार करते थे। भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर ये किसी सीधे-साधे यात्री या सेना के जवान को निशाना बनाते और उन्हें विश्वास में लेकर वह नकली गड्डी थमा देते थे। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, ये शातिर उसका मोबाइल और एटीएम कार्ड पार कर चुके होते थे और तुरंत खाते से पैसे निकाल लेते थे।

    सीसीटीवी से मिला सुराग

    इस अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ 16 अप्रैल को हुआ, जब उद्योग नगरी एक्सप्रेस से आए सेना के जवान अमर सिंह इस ठगी का शिकार हुए और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक (रेल) राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में गठित टीम ने जब स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो कुछ संदिग्ध युवक जवान को घेरे हुए नजर आए। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दिल्ली की बवाना कालोनी के निवासी जोगिंदर, दिलशाद, अरशद, सुमित, मोहम्मद अनवर और अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया।

    दिल्ली से एमपी तक फैला जाल

    पकड़े गए आरोपितों ने न केवल भोपाल, बल्कि इंदौर में भी डेढ़ लाख रुपये की चोरी की बात कबूल की है। आरोपित अरशद और सुमित पुराने अपराधी हैं, जिन पर दिल्ली, गाजियाबाद और मथुरा में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। इस सफलता में थाना प्रभारी जहीर खान और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भोपाल सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल

    रेलवे और जीआरपी पुलिस ने अपील की है कि रेलवे स्टेशन या भीड़भाड़ वाली जगहों पर किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। यदि कोई आपको नोटों की गड्डी या लावारिस सामान का लालच दे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।